{"_id":"5afc85f64f1c1be5408b5d59","slug":"15264988029-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपने दो लड़कों के साथ हुई लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अपने दो लड़कों के साथ हुई लापता
Updated Thu, 17 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला अपने दो लड़कों के साथ हुई लापता
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कैंप की रणजीत कॉलोनी से एक महिला अपने दो लड़कों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के भाई ने अज्ञात व्यक्ति पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रणजीत कॉलोनी निवासी युवक ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 34 वर्षीय बहन अपने दो लड़कों के साथ उसके घर पर रहती थी। एक मई को उसकी बहन अपने दोनों लड़कों को साथ लेकर किसी काम से बाहर गई थी। मगर उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश करने के बाद भी उनका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि अज्ञात व्यक्ति ने उन तीनों को अगवा कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुराना हमीदा से महिला लापता
उधर, पुराना हमीदा निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 13 मई को शाम पांच बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी।