फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   200 रुपये नहीं दिए तो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को मार्केट कमेटी के कारिंदों ने डंडों से पीटा, विरोध में मंडी बंद-

200 रुपये नहीं दिए तो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को मार्केट कमेटी के कारिंदों ने डंडों से पीटा, विरोध में मंडी बंद-

Wed, 16 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
200 रुपये नहीं दिए तो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को मार्केट कमेटी के कारिंदों ने डंडों से पीटा, विरोध में मंडी बंद-
200 रुपये नहीं दिए तो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को मार्केट कमेटी के कारिंदों ने डंडों से पीटा, विरोध में मंडी बंद
विज्ञापन


-एनएच-73 पर पांसरा के समीप सुबह छह बजे की घटना, जख्मी चालक ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
-आढ़तियों ने रोष में गांव मंडोली स्थित लक्कड़ मंडी को रखा दो घंटे तक बंद, लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार
-मार्केट कमेटी पर उठे सवाल, आढ़ती बोले- प्रशासन की नाक तले चल रहा अवैध वसूली का खेल

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
सहारनपुर से लकड़ी से भरी ट्रॉली मंडी लेकर आ रहे ट्रैक्टर चालक को मार्केट कमेटी के कारिंदों ने रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने चालक से दो सौ रुपये मांगे थे, जिसे चालक ने देने से मना कर दिया। चालक का आरोप है कि पैसे न देने पर कारिंदों ने डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोपी युवक उसकी जेब से नकदी भी छीन लिए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को पीटने के विरोध में आढ़तियों ने लक्कड़ मंडी में काम बंद कर दिया। करीब दो घंटे काम बंद होने पर थाना सदर एसएचओ राजीव मिगलानी पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने आढ़तियों व ट्रैक्टर चालकों को समझाकर शांत किया।
सहारनपुर के नन्हेड़ा निवासी अहसान अली ने बताया कि मंगलवार अलसुबह वह सहारनपुर से अपनी ट्रैक्टर ट्रॉली में लकड़ी लेकर लक्कड़ मंडी में जा रहा था। जब वह पांसरा फाटक के नजदीक पहुंचा तो चार-पांच लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने खुद को मार्केट कमेटी का कर्मचारी बताते हुए उसे ट्रॉली को मंडौली स्थित यमुनानगर लक्कड़ मंडी में ले जाने को कहा। उसने आरोपियों का कहा कि उसे जगाधरी लक्कड़ मंडी में आढ़ती को लकड़ी बेचनी है। तब आरोपियों ने उसे पांसरा फाटक की ओर से जाने को कहा। लेकिन पांसरा रोड खराब होने पर उसने उधर से जाने पर मना कर दिया और बाईपास रोड से जाने की बात कही। आरोपियों ने उसे इस मार्ग से जाने पर दो सौ रुपये की मांग की। लेकिन उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इस बात को लेकर आरोपी उससे बहस करने लगे। जिसके बाद आरोपियों ने सरेआम उसे ट्रैक्टर से उतारकर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। अहसान का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी जेब से पांच हजार पांच सौ रुपये की नकदी भी निकाल ली। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


दो घंटे बंद रही मंडी
चालक को पीटने की बात का पता चलते ही लक्कड़ आढ़ती मंडौली लक्कड़ मंडी में एकत्रित हो गए। आढ़तियों ने यहां विरोध जताते हुए मंडी में लकड़ी खरीदने व बेचनी बंद कर दी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आढ़तियों ने माल न बेचने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को लठ लेकर सड़क पर अवैध वसूली करते हैं आरोपी
आढ़तियों का आरोप है कि मार्केट कमेटी द्वारा डीसी रेट पर कुछ कारिंदे रखे हुए हैं। जो मंडी में लकड़ी लेकर आने वाले ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली करते है। रात के समय आरोपी हाथों में लठ लेकर सहारनपुर रोड पर खड़े हो जाते है। आरोपी चालकों से सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक वसूलते है। विरोध करने पर उन्हें धमकाते है।

आठ करोड़ रुपये का रेवेन्यू, फिर भी सुविधाओं का अभाव
पापुलर सफेदा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर लक्कड़ मंडी एशिया की सबसे बड़ी लक्कड़ मंडी है। मंडी में 400 लाइसेंसी आढ़ती और 50 आढ़ती लाइसेंस अप्लाई वाले हैं। मार्च माह तक मंडी से सरकार को करीब आठ करोड़ रुपये का रेवेन्यू मिला। लेकिन फिर भी मंडी में कोई सुविधा नहीं है। आढ़ती काकू, राजकुमार, चावला, हरिओम, लियाकत आदि ने बताया कि वे 21 लाख रुपयों का टेक्स हर रोज सरकार को जीएसटी के रूप में देते है। फिर भी यहां न पीने के पानी की व्यवस्था है, न बैठने की। अस्थाई बाथरूम बनाए हुए है जो टूटे पड़े है। सरकारी कैंटीन नहीं है। कुछ प्राइवेट कैंटीनें हैं, जिसके पास गंदगी पड़ी रहती है। शेड न होने से उन्होंने बारिश व कड़ी धूप में खुले आसमान के नीचे लकड़ी बेचना पड़ रहा है। मंडी में रोजाना पांच सौ से अधिक ट्रॉलियां आती हैं, लेकिन मंडी में जगह कम है।


पांसरा फाटक के पास ट्रैक्टर चालक से हुई मारपीट के मामले में तीन चार लोगों के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद आढ़तियों ने लक्कड़ मंडी में बिक्री बंद कर दी थी। आढ़तियों को समझाकर शांत कर दिया गया था।
- राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना सदर यमुनानगर।
फोटो : 20 से 23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed