फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   माली की आवर्धन नहर में पैर फिसलने से गिरने पर हुइ मौत

माली की आवर्धन नहर में पैर फिसलने से गिरने पर हुइ मौत

Wed, 16 May 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 16 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
माली की आवर्धन नहर में पैर फिसलने से गिरने पर हुइ मौत
माली की आवर्धन नहर में पैर फिसलने से गिरने पर हुइ मौत
विज्ञापन

रादौर। राजकीय उच्च विद्यालय मंधार में कार्यरत माली राजीव लोचन (52) मंगलवार की सुबह अचानक पैर फिसलने से आवर्धन नहर में गिरकर डूब गया। राजीव के नहर में डूबने के बाद आसपास के लोगों ने बड़ी मशक्कत कर उसे नहर से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल रादौर में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान राजीव लोचन ने दम तोड दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस सरकारी अस्पताल रादौर में पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को देर शाम परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक राजीव का बेटा बैंगलुरु में होने के कारण अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। जानकारी के अनुसार राजीव लोचन मंगलवार की सुबह सरकारी स्कूल मंधार में ड्यूटी पर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आवर्धन नदी के नाचरौन पुल पर वह पूजा की सामग्री नहर में फेंकने के लिए गया तो उसका पैर फिसल गया। जिस कारण वह नहर में डूब गया। राजीव मुंकदलाल स्कूल रादौर में लगभग 20 सालों तक कार्यरत रहा। चार महीने पहले मुकंदलाल स्कूल रादौर के कर्मचारियों को सरकारी स्कूलों में मर्ज किया गया था। जिसके बाद राजीव को सरकारी स्कूल मंधार में ड्यूटी के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed