फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गेहूं का कट्टा उठाने के बहाने चक्की में बुलाकर नौवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती होने पर चला पता

गेहूं का कट्टा उठाने के बहाने चक्की में बुलाकर नौवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती होने पर चला पता

Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गेहूं का कट्टा उठाने के बहाने चक्की में बुलाकर नौवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती होने पर चला पता
नौवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म, तीन माह की गर्भवती होने पर चला पता
विज्ञापन

- घटना के बारे में बताने पर आरोपी ने लड़की को दी थी भाई व माता पिता को जान से मारने की धमकी
- आटा चक्की संचालक अधेड़ व्यक्ति गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में आटा चक्की संचालक (49) ने 15 साल की लड़की को गेहूं का कट्टा उठाने के बहाने चक्की के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने लड़की को धमकी दी थी कि घटना के बारे में अगर किसी को बताया तो उनके परिवारवालों को जान से मार दिया जाएगा। इस धमकी की वजह से लड़की चुप रही। कुछ दिन पहले परिजनों को उस समय इस बात का पता चल गया, जब लड़की गर्भवती हो गई। इस बारे में परिजन महिला थाने में पहुंचे और एफआईआर दर्ज करवाई। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की क्षेत्र के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 जनवरी की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसकी बेटी बाड़े में गई थी। उनके बाड़े के पीछे ही तपड़ापुर निवासी सुभाष की आटा चक्की है। गोबर डालने के बाद जब उसकी बेटी वापस आ रही थी तो सुभाष ने उसे गेहूं का कट्टा उठाने के लिए चक्की में बुला लिया। जब उसकी बेटी चक्की के पास बने कमरे में पहुंची तो आरोपी ने कमरा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी लड़की के मुंह पर जबरन कपड़ा ठूंस दिया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी लड़की ने इस बारे में किसी को बताने पर उसके माता पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसकी लड़की ने अपने माता पिता व भाई की जान बचाने के लिए किसी को इस बात का जिक्र नहीं किया। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी द्वारा किए दुष्कर्म की वजह से उसकी बेटी गर्भवती हो गई। दो मई को लड़की ने तीन-चार माह से महामारी न आने की बात अपनी मौसी को बताई। तीन मई को उसकी मौसी उनके घर पहुंची। उसके पूछने पर लड़की ने 28 जनवरी को उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। इससे लड़की गर्भवती हुई। पुलिस ने मामले में आरोपी आटा चक्की संचालक के खिलाफ चार पोक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed