फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

यमुनानगर। सरांवा में सड़क किनारे पैदल चल रही बुजुर्ग महिला की बाइक की टक्कर लगने से मौत हो गई। आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव हैबतपुर निवासी जगपाल ने साढौरा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मां मनभरी (70) 23 अप्रैल को किसी काम से गांव सरांवा में गई थी। सरांवा अड्डे पर किसी वाहन से उतरकर वह पैदल सड़क किनारे अपने काम से जा रही थी। जब वह साढौरा दौसड़का रोड पर पैदल चल रही थे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed