फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो प्लाईवुड फैक्ट्रियों व गन्ने के खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

दो प्लाईवुड फैक्ट्रियों व गन्ने के खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
दो प्लाईवुड फैक्ट्रियों व गन्ने के खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
दो प्लाइवुड फैक्ट्रियों व गन्ने के खेत में लगी आग, लाखों का नुकसान
चनेटी स्थित सरस्वती प्लाइवुड, मटका चौक स्थित मिनी मैक्स प्लाइवुड व खंडवा स्थित गन्ने के खेत में हुईं घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जगाधरी में 12 घंटे के अंतराल में दो प्लाइवुड फैक्ट्रियों में आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्रियों में लाखों रुपये की प्लाई व अन्य सामान जलकर राख हो गया। इनके अलावा गांव खंडवा स्थित गन्ने के खेत में भी आग लगने से हजारों रुपये की फसल जल गई। दमकल विभाग की गाडिय़ों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों स्थानों पर लगी आग पर काबू पाया।
हुडा सेक्टर-17 निवासी जसप्रीत ने बताया कि उसकी चनेटी रोड स्थित सरस्वती प्लाइवुड की फैक्ट्री है। मंगलवार रात अचानक फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने की सूचना कर्मचारियों ने उसे दी। उसने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और फैक्ट्री पहुंचा। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। फैक्ट्री में पड़े प्लाई पत्ते में सबसे पहले आग लगी। उसके बाद आग अंदर भी पहुंच गई। आग बुझाने में दमकल विभाग की 12 गाड़ियां लग र्गईं। जिन्होंने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग लगने से हुए नुकसान का अभी आंकलन नहीं हो पाया है। नुकसान लाखों रुपये में है।
विज्ञापन

----------
मटका चौक पर फैक्ट्री में लगी आग को पांच गाड़ियों ने तीन घंटें में बुझाया
हुडा सेक्टर-18 निवासी प्रवीण ने बताया कि उसकी मटका चौक के नजदीक मिनी मैक्स प्लाइवुड की फैक्ट्री है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री में पड़े प्लाई पत्ते में अचानक आग लग गई। आस पास काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना उन्हें व दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी मालिक के अनुसार आग शार्ट सर्किट की वजह से प्लाई के पत्ते में लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दमकल गाड़ियां पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने बुझाई आ
खंडवा स्थित एक किसान के गन्ने के खेत में आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। ग्रामीणों ने बाल्टियों से आग पर काबू पाया। जब तक दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं, आग बुझ चुकी थी। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। दमकल विभाग के अधिकारी प्रमोद कुमार का कहना है कि दोनों फैक्ट्रियों में लगी आग के सही कारणों का पता नहीं चला है। मामले की जांच कर रहे है।
फोटो : 22 व 23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed