{"_id":"5acd0b614f1c1b5c3e8b46fe","slug":"15233872376-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित हो दुकान में घुसी पिकअप, सब्जी खरीद रही तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित हो दुकान में घुसी पिकअप, सब्जी खरीद रही तीन महिलाएं घायल
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनियंत्रित हो दुकान में घुसी पिकअप, सब्जी खरीद रहीं तीन महिलाएं घायल
पिकअप से दुकान में रखा करीब दो लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त
माडल टाउन के रिक्शा चौक की घटना, पुलिस ने की जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
मॉडल टाउन के रिक्शा चौक पर स्थित रिंकू जूस फ्रूट एंड वेजिटेबल दुकान में पड़ोस के डेयरी संचालक की महिंद्रा पिकअप अनियंत्रित होकर घुस गई। महिंद्रा पिकअप दुकान का काउंटर तोड़ती हुई अंदर तक घुस गई और काफी सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पिकअप ने दुकान में सब्जी खरीद रही तीन महिलाएं को टक्कर मार दी। घायल महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। दुकान संचालक ने हादसे में दो लाख का नुकसान होना बताया है। सूचना मिलने पर थाना शहर के एसआई प्रमोद वालिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।
मॉडल टाउन निवासी नरेंद्र सिंह की शहर के रिक्शा चौक पर रिंकू जूस फ्रूट एंड वेजिटेबल के नाम से दुकान है। नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान में आए ग्राहकों को सब्जी दे रहा था। तभी चौक पर स्थित पुष्पेंद्रा डेयरी से निकलकर एक महेंद्रा पिकअप दुकान की तरफ आई और अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में घुस गई। दुकान के काउंटर को तोड़ती हुई पिकअप दुकान में अंदर चली गई। इसके बाद दुकान में में रखे फ्रिज, रैक, दुकान की फिटिंग को तोड़ते हुए पिकअप सामने की दीवार से टकरा गई। हादसे में दुकान में सब्जी खरीदने आई मॉडल टाउन निवासी रंजू बाला, उसकी देवरानी कोमल लांबा व चोपड़ा गार्डन निवासी प्रिया तनेजा घायल हो गईं। प्रिया की कमर पर चोट आई जबकि पिकअप कोमल लांबा के ऊपर से गुजर गई। अचानक टक्कर लगने से वहां लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को भगत सिंह चौक के निकट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस के एसआई प्रमोद वालिया अन्य पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदार व आसपास के लोगों से बातचीत कर मामले की जांच की। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
दुकान में हुआ दो लाख का नुकसान :
दुकान संचालक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पिकअप दुकान में घुसने से अंदर रखा सामान पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप से कुचले जाने पर काफी मात्रा में सब्जी व अन्य सामान खराब हुआ है। इसके अलावा दुकान में रखा फ्रिज, बोतले, दुकान की फिटिंग, काउंटर व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। इससे उसे लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
कारीगर ले गया था गाड़ी, ड्राइवर नहीं : पम्मी
पुष्पेंद्रा डेयरी संचालक पम्मी ने बताया कि महिंद्रा पिकअप को जो युवक ले गया था वो ड्राइवर नहीं बल्कि दुकान में काम करने वाला कारीगर था। वह दुकान से चाबी लेकर गया था। गाड़ी की रेस फंस जाने के कारण यह हादसा हुआ। वे दुकानदार का मुआवजा देने को तैयार हैं। जो महिलाएं घायल हुई थी उनका भी उपचार कराया जा रहा है।
एसआई प्रमोद कुमार वालिया का कहना है कि अभी तक इस संबंध में पीड़ित पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। न ही अस्पताल से कोई सूचना आई है। पीड़ित पक्ष को कई बार फोन कर बुलाया है। लेकिन देर शाम तक कोई नहीं आया। शिकायत आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।