{"_id":"5ac913de4f1c1bbf618b61b8","slug":"152312726520-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने किया आत्मदाह
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसिक रूप से परेशान बुजुर्ग ने किया आत्मदाह
थाना फर्कपुर के अंतर्गत मायापुरी कॉलोनी में शुक्रवार रात की घटना
परिजन बोले, मानसिक रूप से परेशान थे रमेश कुमार, बताया जा रहा प्रॉपर्टी विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की मायापुरी कॉलोनी में आग लगने से जलने पर बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि बुजुर्ग मानसिक रूप से परेशान था और उसने तेल डालकर खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बताया यह भी जा रहा है कि बुजुर्ग प्रॉपर्टी विवाद के चलते परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है।
बैंक कालोनी स्थित मायापुरी कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता रमेश कुमार (60) काफी दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। गुरुवार रात को करीब 11 बजे जब घर के सब लोग सोए हुए थे तो उन्होंने अपने ऊपर तेल डाल कर आग लगा दी। आग लगने पर जब वे चिल्लाए तो घर में सो रहे परिवार के सदस्य जाग गए। उन्होंने आनन फानन में किसी तरह आग को शांत किया। आग लगने से उसके पिता बुरी तरह झुलस गया। वे उन्हें तुरंत ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर होने पर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते वक्त रास्ते में ही उनके पिता रमेश की मौत हो गई। इसकी सूचना गांधी नगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौेंप दिया। उधर, बताया जा रहा है कि रमेश को अपने एक परिचित के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। उसका परिचित उसकी प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रहा था। इसी को लेकर वह परेशान चल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मामले में 174 की कार्रवाई की है।
कर रहे हैं जांच : सतपाल
गांधी नगर चौंकी इंचार्ज सतपाल का कहना है कि मृतक रमेश के बेटे प्रदीप के ब्यान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। प्रदीप ने रमेश द्वारा खुद को आग लगाने की वजह मानसिक रूप से परेशानी बताई है। घर में कोई झगड़ा हुआ या अन्य किसी कारण से उसे आत्महत्या की है, यह मामला अभी साफ नहीं हुआ है। वह मामले की जांच कर रहे है।