{"_id":"5ac912e44f1c1bda618b61d2","slug":"152312701612-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर साइकिल सवार व्यक्ति से बाइक सवार तीनों युवकों ने की लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट कर साइकिल सवार व्यक्ति से बाइक सवार तीनों युवकों ने की लूटपाट
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर साइकिल सवार व्यक्ति से बाइक सवार तीनों युवकों ने की लूटपाट
बीड़ी मांगने के बहाने रोका, फिर मारपीट की छीनी सोने की चेन, पर्स व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अलग-अलग दो स्थानों पर बाइक सवार युवकों ने छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया। एक स्थान पर बाइक सवार युवक एक व्यक्ति से सोने की चेन, मोबाइल व नकदी पटकर फरार हो गए तो वहीं दूसरे मामले में एक अन्य व्यक्ति से बाइक झपट ली। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
हुडा सेक्टर-17 निवासी राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार देर शाम को वह यमुनानगर मार्केट में यूनिफार्म लेने के लिए गया था। देर रात को वह वहां से घर लौट रहा था। जब वह जिला सचिवालय के नजदीक पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए। बाइक की धीमी गति करके युवक उससे बीड़ी मांगने लगे। लेकिन उसने बीड़ी नहीं होने की बात कहकर उन्हें मना कर दिया। कुछ दूर आगे चलकर आरोपियों ने उसके आगे बाइक अड़ाकर रोक लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाता आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके गले से सोने की चेन, मोबाइल व जेब से पर्स निकालकर फरार हो गए। उसने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
मारपीट की छीनी बाइक
गांव गढ़ी बंजारा निवासी सोमनाथ ने बताया कि गुरुवार को वह बाइक पर किसी काम से जगाधरी गया था। रात करीब आठ बजे जब वह वहां वापस घर लौट रहा था तो रास्ते में चनेटी रोड पर उनके गांव के नजदीक दो युवक उसे मिले। आरोपियों ने उसे रुकने का इशारा किया। जब उसने बाइक रोकी तो आरोपी युवकों ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी और धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद आरोपी उसकी बाइक लेकर वहां से फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।