फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लिंक मार्गों से शहर में घुस रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने दिनभर पॉजीशन बदल-बदल कर काटे 22 के चालान

लिंक मार्गों से शहर में घुस रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने दिनभर पॉजीशन बदल-बदल कर काटे 22 के चालान

Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
लिंक मार्गों से शहर में घुस रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने दिनभर पॉजीशन बदल-बदल कर काटे 22 के चालान
लिंक मार्गों से शहर में घुस रहे भारी वाहन, ट्रैफिक पुलिस ने दिनभर पॉजीशन बदल-बदल कर काटे 22 के चालान
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रक की चपेट में आने से हुई साइकिल सवार राजमिस्त्री की मौत के बाद बनाई रणनीति
शहर में भारी वाहनों की सुबह आठ से रात नौ बजे तक है नो-एंट्री, पकड़े चालकों ने पूछताछ में किया खुलासा
बोले- चौकों पर तैनात पुलिस से बचकर गांवों व कॉलोनियों के रास्ते होकर लिंक मार्गों से शहर में घुस रहे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में भारी वाहनों की सुबह आठ से रात नौ बजे तक नो-एंट्री है। बावजूद इसके शहर की सड़कों पर ट्रक व कैंटर जैसे भारी वाहन दौड़ रहे हैं, चूंकि चालक मुख्य मार्गों-चौकों पर तैनात पुलिस से बचकर विभिन्न गांवों व कॉलोनियों के रास्ते होकर लिंक मार्गों से शहर में प्रवेश कर रहे हैं। इसका खुलासा खुद भारी वाहनों के चालकों ने किया, जिन्हें ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को चौकों के बजाए पॉजीशन बदल-बदलकर विभिन्न स्थानों से पकड़ा। दिनभर ट्रैफिक पुलिस की टीमों 22 भारी वाहनों को पकड़ उनके चालान किए वहीं, चालकों को नो-एंट्री नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
शहर में सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री है। इसके बाद भी शुक्रवार को शहर के बीचोबीच सुबह आठ बजे के बाद शहीद भगत सिंह चौक पर प्लाई से लदे ट्रक ने साइकिल सवार बैंक कॉलोनी के राजीव गार्डन के राजमिस्त्री जोगिंद्र सिंह (50) को कुचल दिया, जिसमें जोगिंद्र की मौत हो गई थी। यह ट्रक नो एंट्री के समय जगाधरी वर्कशॉप रोड से होकर शहीद भगत सिंह चौक से जगाधरी की ओर जा रहा था। हादसे से शहर में नो एंट्री के वक्त भी भारी वाहनों के घुसने का मामला उजागर हुआ। इस पर ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के खिलाफ शिकंजा कसने को स्ट्रैटेजी बनाई। इसके तहत शनिवार को सुबह 11 से दोपहर बाद तक ट्रैफिक पुलिस ने चौकों के बजाय शहर में औचक रूप से पॉजीशन बदल-बदल कर विभिन्न स्थानों पर 22 भारी वाहनों को पकड़ कर उनके चालान किए। ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर थाना प्रभारी निर्मल सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। इस स्ट्रैटेजी से पकड़े भारी वाहनों के चालकों से पूछताछ भी की गई, कि वह शहर में प्रवेश करने के लिए कौन-कौन से रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। इसमें पता चला कि भारी वाहनों के चालक चौकों व मुख्य मार्गों पर तैनात पुलिस से बचने को विभिन्न गांवों व कॉलोनियों के रास्ते व लिंक रोड से होकर शहर में प्रवेश कर रहे हैं और जाम व हादसों की वजह बन रहे हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
शहर में इन रास्तों से आ रहे भारी वाहन
नो एंट्री के वक्त भारी वाहनों को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए जगाधरी के अग्रसेन चौक, मटका चौक, बस स्टैंड चौक, कन्हैया साहिब चौक व यमुनानगर में कमानी चौक, विश्वकर्मा चौक, शहीद भगत सिंह चौक सहित अन्य मुख्य मार्गों पर पुलिस तैनात रहती है। वहीं, कई स्थानों पर इसके चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। लेकिन शनिवार को ट्रैफिक पुलिस द्वारा पकड़े गए भारी वाहन चालकों के मुताबिक भारी वाहन शहर में प्रवेश करने को ससौली रोड, रटौली रोड, हुडा सेक्टर-15 व 18, तेजली रोड सहित अन्य गांवों व कॉलोनियों और लिंक मार्गों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने औचक रूप से पोजीशन बदल-बदल कर नो-एंट्री के समय शहर में प्रवेश करने वाले 22 भारी वाहनों को पकड़ा और उनके चालान किए। उनके चालकों से पूछताछ कर उनके शहर में प्रवेश करने के रास्तों का पता लगाया गया। उनका यह अभियान जारी रहेगा।
-निर्मल सिंह, प्रभारी, यातायात थाना।
फोटो-30
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed