फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डंपर ने मोटसाइकिल सवार को कुचला

डंपर ने मोटसाइकिल सवार को कुचला

Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
डंपर ने मोटसाइकिल सवार को कुचला
डंपर ने मोटसाइकिल सवार को कुचला
विज्ञापन

-गुस्साए लोगों ने खारवन रोड पर लगाया जाम-
यमुनानगर। खारवन रोड पर देर शाम एक डंपर ने मोटरसाइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मृतक का नाम यूपी के शामली निवासी सोहनवीर था जो सुप्रीम भट्ठे पर काम करने वाले अपने भाई से मिलने के लिए आया था।

जानकारी के अनुसार शाम करीब साढे सात बजे सोहनवीर मोटरसाइकिल पर अपने भाई से मिलने के लिए भट्ठे पर जा रहा था। जब वह खारवन रोड पर शराब के ठेके के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रहे डंपर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सोहनवीर डंपर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर को लेकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने पुलिस व एंबूलेंस को फोन किया, लेकिन एंबूलेंस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर आई पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed