फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरेबाजार पिटाई से आहत हो आईटीआई छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

सरेबाजार पिटाई से आहत हो आईटीआई छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
सरेबाजार पिटाई से आहत हो आईटीआई छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान
सरेबाजार पिटाई से आहत आईटीआई छात्र ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान
विज्ञापन

सुसाइड नोट में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली महिला के पति-पुत्र व कुछ अन्य युवकों को ठहराया मौत का जिम्मेदार
कुछ माह पूर्व मृतक पर लगाया था एक महिला ने उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप
मामले में पंचायत में हुआ था समझौता, लेकिन लड़की के परिजन युवक से रखते थे रंजिश
पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र व तीन अज्ञात पर किया आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
यमुनानगर। जठलाना बाजार में सरेआम पिटाई से आहत होकर युवक ने अपने खेत में ट्यूबवेल पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। युवक आईटीआई का छात्र था। मृतक युवक पर कुछ माह पहले एक महिला ने उसकी लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मामले में समझौता हो गया था। मारपीट का आरोप लड़की के भाई व उसके साथियों पर लगाया गया है। मृतक की जेब से एक पेज का सुसाइड नोट बरामद किया गया है। जिसमें उसने युवती से छेड़छाड़ करने की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने वाले युवती के पिता, भाई व कुछ अन्य युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पिता-पुत्र को नामजद करते हुए तीन अन्य युवकों पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जठलाना निवासी सुरेंद्र का बेटा विशाल (23) आईटीआई का छात्र था और रादौर पब्लिक हेल्थ कार्यालय में ट्रेनिंग करता था। कुछ माह पूर्व गांव की एक महिला ने विशाल पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पंचायत में समझौता हो गया था। तभी से आरोप लगाने वाली महिला का पति व बेटा विशाल से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते पहले भी कई बार आरोपियों ने विशाल को धमकाया था। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे उसका बेटा विशाल बाइक पर जठलाना बाजार में किसी काम से गया था। बाजार में अग्रवाल धर्मशाला के पास आरोप लगाने वाली महिला का बेटा रजत ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर सरेआम उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस बारे में उसके बेटे ने घर पहुंचकर आपबीती बताई। उन्होंने आरोप लगाने वाली महिला के बेटे रजत व उसके पति कंवरपाल व अन्य पर उसे बार-बार परेशान करने का आरोप लगाए। सुरेंद्र ने बताया कि शाम के समय करीब सात बजे उसका बेटा विशाल घूमने के लिए खेतों की तरफ चला गया। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि विशाल ने खेतों में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। तबीयत बिगडने पर खेत में काम कर रहे कुछ लोगों ने विशाल को देखा तो इसकी सूचना उन्हें दी। सूचना मिलते ही वह खेतों में पहुंचे और गंभीर हालत में विशाल को ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया। जिसमें मृतक विशाल ने आरोप लगाने वाली महिला के बेटे रजत व पति कंवरपाल समेत कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। जठलाना पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार व मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी रजत व कंवरपाल को नामजद करते हुए तीन अन्य के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


ये लिखा है सुसाइड नोट में :
मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक पेज पर साढ़े 13 लाइनों का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें लिखा है कि मैं विशाल सुपुत्र सुरेंद्र कुमार जठलाना निवासी हूं। मैं आज दिनांक 13-03-2018 को अग्रवाल धर्मशाला से गुजर रहा था। वहां रजत पुत्र कंवर पाल जाति जोगी जठलाना निवासी ने अपने तीन-चार दोस्तों के साथ मिलकर मेरे को चलती मोटरसाइकिल पर डंडा मारा। रजत और इसके बाप कंवरपाल ने मेरा जीना हराम कर दिया है। इसलिए मैं जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार रजत और कंवरपाल और उसका परिवार है। मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। नीचे विशाल ने अंग्रेजी भाषा में अपने हस्ताक्षर किए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो लाख 70 हजार में हुआ था फैसला :
कुछ माह पूर्व गांव की एक महिला ने विशाल पर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस संबंध गांव में मौजिज लोगों की पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत में विशाल की तरफ से आरोप लगाने वाली महिला को दो लाख 80 हजार रुपये देने पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। सुरेंद्र ने बताया कि समझौता होने के बाद भी आरोपी रजत व उसका पिता कंवरपाल उसके बेटे से रंजिश रखे हुए थे। होली वाले दिन भी दोनों बाप बेटा ने उससे मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी दी थी।


पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है और मृतक के पिता के ब्यान पर पिता-पुत्र को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- इंस्पेक्टर संजीव मलिक, एसएचओ, थाना जठलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed