फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी

Thu, 15 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी जान से मारने की धमकी
मामा ने भांजी से किया दुष्कर्म, दी चुप रहने की धमकी
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ किया दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
कुरुक्षेत्र का रहने वाला है आरोपी, पुलिस गिरफ्त से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
थाना शहर जगाधरी क्षेत्र में युवती से उसके मामा द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी कुरुक्षेत्र का रहने वाला है। घटना दो माह पहले 16 जनवरी की है। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत अब दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है।

जगाधरी की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती ने बताया कि कुरुक्षेत्र के गांव बपदी निवासी प्रदीप कुमार उसका दूर की रिश्तेदारी में मामा लगता है। वह उनके घर पर अकसर आया करता था। 16 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी उनके घर पर आ गया। उसे अकेला देखकर आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। साथ ही पूरे मामले को सार्वजनिक भी कर देगा। उसने डर के कारण इस बारे में किसी को नहीं बताया। लेकिन आरोपी फिर से उसे संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगा। परेशान होकर उसने इस बारे में परिजनों को बताया। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर ने बताया कि कुरुक्षेत्र के बपदी निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 506 के तहत दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed