{"_id":"5a8dc3584f1c1bc83b8b822d","slug":"15192402401-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बाइक पर रहता था बैठा तो दूसरा करता था रैकी और तीसरा मौका मिलते ही करता था बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बाइक पर रहता था बैठा तो दूसरा करता था रैकी और तीसरा मौका मिलते ही करता था बाइक चोरी
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बाइक पर रहता था बैठा तो दूसरा करता था रैकी और तीसरा मौका मिलते ही करता था बाइक चोरी
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए-1, लिया रिमांड पर
तीनों सहारनपुर से यमुनानगर बाइक पर आकर ले जाते थे चोरी कर दूसरी बाइक, अब तक 15 वारदातें
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतराज्य गिरोह के तीन सदस्यों को सीआईए-1 टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कोर्ट से रिमांड पर लिया है। सहारनपुर के अलग-अलग गांवों के तीनों आरोपी यमुनानगर बाइक पर आकर बाइक चोरी कर ले जाते थे। इनमें एक अपनी बाइक पर बैठा रहता था तो दूसरा रेकी करता था। तीसरा मौका मिलते बाइक चोरी करता था। अब तक तीनों यमुनानगर व सहारनपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई 15 बाइक चोरी की वारदात कबूल चुके हैं। चोरी की सभी बाइकें बरामद कर ली गई हैं।
सीआईए-1 के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि जेल से टीम ने अंतराज्य बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों यूपी के सहारनपुर में गांव तिवड़ा निवासी आशू, दाउदपुर निवासी अजय व पांसर निवासी मदन को प्रोडक्शन वारंड पर लेकर रिमांड लिया गया है। आरोपियों से यमुनानगर व सहारनपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अंजाम दी गई 15 बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा हो चुका है और उन से सभी बाइक बरामद कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि तीनों बाइक पर सवार होकर यमुनानगर आते थे। उसमें एक अपनी बाइक पर बैठा रहता था व दूसरा रेकी करता था और तीसरा मौका लगते ही बाइक चोरी कर फरार हो जाता था। कार्रवाई के लिए सीआईए-1 टीम में सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह, एएसआई मनोज वालिया, सुभाष, भूपेेंद्र व सुखविंद्र सिंह शामिल रहे।
बॉक्स
इन थाना क्षेत्रों से चुराई थी बाइकें: इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 15 बाइक चोरी की वारदातें कबूली हैं। इनमें पांच बाइक थाना शहर यमुनानगर, एक बाइक थाना शहर जगाधरी, दो बाइक थाना खिजराबाद व सात बाइक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में विभन्न थानों की हैं। चोरी की गई सभी बाइक बरामद कर ली गई हैं वहीं, आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य मामलों का खुल्लासा हो सकें।
विज्ञापन
वर्जन
तीनों आरोपी उत्तरप्रदेश व हरियाणा से बाइके चोरी करते थे और अंतराज्य चोर गिरोह है, जिसे टीम ने फरवरी माह में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा था। तीनों जेल भेज दिए गए थे, अब उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर रिमांड लिया गया। इन्होंने 15 बाइक चोरी की वारदातें कबूल की, जिसके बाद चोरी की सभी बाइक बरामद कर ली गई हैं।
सुनील कुमार, इंचार्ज, सीआईए-1।