फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल

Thu, 22 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, युवक घायल
विज्ञापन

जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर गांव पीरूवाला के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर गांव पीरूवाला के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत हो गई। जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।।
गांधी धाम कॉलोनी निवासी सन्नी ने थाना बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 फरवरी को नीलकंठ कॉलोनी जगाधरी निवासी दीपा (20) के साथ बाइक पर बिलासपुर जा रहा था। गांव पीरूवाला के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दीपा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दंपति घायल
गांव जगुड़ी निवासी बलजिंद्र ने बताया कि उनके पिता राम सिंह और मां जीतो देवी साइकिल पर किसी काम से जा रहे थे। गांव बकाना मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक लेकर आ रहे कैथल निवासी योगेश ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उसके माता-पिता घायल हो गए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed