फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आढती के करोड़ों रुपये हड़पने पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

आढती के करोड़ों रुपये हड़पने पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Thu, 15 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
आढती के करोड़ों रुपये हड़पने पर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
धान के बकाया डेढ़ करोड़ मांगने गए आढ़ती पर कंपनी कर्मियों ने छोड़े कुत्ते
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर।
धान के बकाया डेढ़ करोड़ मांगने गए अनाज मंडी रादौर के आढ़ती पर अमीरा प्योर फूड प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के कर्मियों ने पालतू कुत्ते छोड़ दिए। रादौर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अमीरा प्योर फूड प्राइवेट कंपनी लिमिटेड के विरुद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन, निदेशकों सहित 12 लोगों पर केस दर्ज किया है।
अनाजमंडी रादौर के आढ़ती बलबीर सिंह बकाना ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2014-15 व 2015-16 में अमीरा फूड प्राइवेट लिमिटेड को 11 करोड़ 77 लाख 89 हजार 692 रुपये की धान बेची थी। कंपनी ने उसे 10 करोड़ 18 लाख 29 हजार 421 रुपये का भुगतान कर दिया था। कंपनी की ओर उसका एक करोड़ 59 लाख 60 हजार 271 रुपये बकाया है। इसके अलावा कंपनी की ओर से उसे धान खरीदने के 15 दिन बाद भुगतान न होने पर डेढ़ प्रतिशत ब्याज दिए जाने का आश्वासन दिया गया था। इस हिसाब से कंपनी की ओर ब्याज के एक करोड़ 75 लाख रुपये भी बकाया हैं।
विज्ञापन

बलबीर सिंह ने बताया कि बकाया राशि लेने के लिए वह कई बार कंपनी के गुड़गांव व दिल्ली के महरौली हेड ऑफिस में गया। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने उसे धमकाकर चलता कर दिया। इसके बाद वह मंडी के अन्य आढ़तियों को साथ लेकर बकाया पेमेंट मांगने कंपनी के महरौली हेड ऑफिस गया। यहां कंपनी के कर्मचारियों ने उन पर अपने पालतू कुत्ते छोड़ दिए। उन्होंने भागकर जान बचाई। इसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अमीरा कंपनी के चेयरमैन कर्ण चानना, अनिल चानना, निदेशक अनिता डग, सचिव गुरप्रीत कौर, हेड परचेजर ललित शर्मा, राजेश अरोड़ा, राधिका चानना, जेपी शर्मा, राहुल सूद निदेशक, निदेशकों अर्पणा पुरी, अनिल गुप्ता और श्याम पौदर सहित अन्य कर्मचारियों के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed