फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्कूली बस के नीचे आकर रिटायर्ड महिला सफाई कर्मचारी की मौत

स्कूली बस के नीचे आकर रिटायर्ड महिला सफाई कर्मचारी की मौत

Fri, 09 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
स्कूली बस के नीचे आकर रिटायर्ड महिला सफाई कर्मचारी की मौत
स्कूल बस की चपेट में आने से महिला की मौत, बस पर पथराव-तोड़फोड़, चालक को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाइवे पर संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल की बस की चपेट में आकर वीरवार को एक सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे के बाद बस मेें सवार करीब दस बच्चों को राहगीरों ने बस से नीचे उतार लिया। गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक के साथ मारपीट की। पुलिस ने मृतका के परिजन की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
स्कूल की छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को लेकर उन्हें घर छोड़ने जा रही थी। विश्वकर्मा चौक से होते हुए बस जम्मू कॉलोनी मोड़ पर बच्चों को उतारने के लिए रुकी। इस दौरान कैंप की वाल्मीकि बस्ती की रहने वाली चंद्रकाता (62) डिवाइडर पार कर रही थी। बस से बच्चों के उतरने के बाद चालक ने बस चला दी। इस दौरान चंद्रकांता बस की चपेट में आ गई। पहले बस का अगला पहिया उसके पैर के ऊपर से निकला और फिर पिछला पहिया भी पैर के ऊपर से निकल गया। महिला को बस के नीचे आता देख लोगों ने शोर मचा दिया। हादसे के बाद वहां वाल्मीकि बस्ती के लोग पहुंच गए। उन्होंने बस चालक गुरप्रीत सिंह को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच बस में सवार कुछ बच्चे खुद ही बस के नीचे उतर आए, जबकि छोटे बच्चों को आस-पड़ोस के लोगों ने नीचे उतार लिया। चालक को पीटने के बाद गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल चंद्रकांता को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान चंद्रकांता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के लड़के की शिकायत पर बस के चालक गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


चंद्रकांता को नहीं देख पाया बस चालक
कुरुक्षेत्र-सहारनपुर रोड पर सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इस कारण सुबह से ही सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शी राकेश शर्मा ने बताया कि जिस समय जम्मू कॉलोनी मोड़ पर बस से बच्चे उतर रहे थे, उस समय चालक का ध्यान बच्चों की ओर था। इस दौरान डिवाइडर पार कर रही चंद्रकांता बस के आगे आ गई। बस चालक चंद्रकांता को नहीं देख पाया और उसने बस चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस चालक को पीटने वालों से बचाया
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हादसे से थोड़ी दूर पर पेट्रोल पंप बस चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी और बस पर पथराव करने लगे। इस दौरान उसकी पगड़ी सड़क पर गिर गई। पेट्रोल पंप पर मौजूद खड़े कुछ लोगों ने बस चालक को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। हादसे के बाद बस घटनास्थल से थोड़ी दूर जनता पेट्रोल पंप तक पहुंच गई। पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी लगा हुआ था। चंद्रकांता के बस के नीचे आने और बस चालक की पिटाई व बस में तोड़फोड़ की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
-----
मृतका के लड़के की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- सुभाषचंद्र, एसएचओ, फर्कपुर
फोटो-26 से 35
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed