{"_id":"5a526e074f1c1b4f198b57c1","slug":"151535173311-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर कर दिया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर कर दिया घायल
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों ने एक युवक को डंडों से पीटकर कर किया घायल
आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव जयरामपुर के नजदीक दो युवकों ने एक युवक को डंडो से पीटकर घायल कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एक युवक को नामजद करते हुए दो युवकों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
अलीपुरा निवासी सुशील कुमार ने बुड़िया पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पिछले कुछ समय से गांव के आशीष के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी चली आ रही है। दोपहर के वक्त वह गांव जयरामपुर में किसी काम से गया हुआ था। इस दौरान उसे वहां पर उनके गांव का आशीष व उसका एक अन्य साथी मिल गया और उनसे कहासुनी करने लगे। उसने विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने सुशील की शिकायत पर आरोपी आशीष को नामजद करते हुए एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।