फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फायरिंग के मामले में उचित कार्रवाई न करने पर लघु सचिवालय में गरजे ग्रामीण

फायरिंग के मामले में उचित कार्रवाई न करने पर लघु सचिवालय में गरजे ग्रामीण

Mon, 01 Jan 2018 07:37 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग के मामले में उचित कार्रवाई न करने पर लघु सचिवालय में गरजे ग्रामीण

विज्ञापन
फायरिंग के मामले में कार्रवाई न करने पर लघु सचिवालय में गरजे ग्रामीण
बोले, फायरिंग कर किया था जानलेवा हमला, पुलिस ने केवल हवाई फायरिंग का किया केस दर्ज
हसनपुर में हुई फायरिंग का मामला, एसपी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का दिया आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्पर थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर में हुई फायरिंग के मामले में सोमवार को काफी संख्या में लोग लघु सचिवालय पहुंचे। लोगों ने यहां मामले में उचित कार्रवाई न किए जाने पर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। लोगों पर कहना था कि आरोपी ने अदरीश पर फायरिंग कर जानलेवा हमला किया है। जबकि पुलिस ने केवल हवाई फायरिंग औैर जान से मारने की धमकी का केस दर्ज किया है। मामले में जानलेवा हमले की धारा 307 नहीं लगाई गई। ग्रामीणों ने एसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करने व आरोपी व्यक्ति की रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द करने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

एसपी को दी शिकायत में हसनपुर निवासी अदरीश ने बताया कि उनके गांव के ही गुरदेव ने एक साल पहले लाइसेंसी रिवाल्वर ली थी। 30 दिसंबर की रात करीब 10 बजे आरोपी व्यक्ति ने बिना किसी कारण उस पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया। जिसकी उसने पंचतीर्थी चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर केवल फायरिंग करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। जबकि हमले को देखते हुए आरोपी पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया जाना चाहिए था। आरोप है कि पुलिस ने उसके पास से केवल रिवाल्वर जब्त की। जबकि उसके पास अभी भी दो नाली बंदूक मौजूद है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अदरीश व उसके परिजनों को बंदूक के बलपर सरेआम धमकियां दे रहा है। उन्होंने मांग की है कि आरोपी की रिवाल्वर का लाइसेंस रद्द किया जाए और उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने के तहत धारा 307 पर लगाई जाए। मौके पर हाजी अली, मतलूब, नसीम, शराफत अली, आशिक आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो : 13 व 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed