{"_id":"5a3e9e494f1c1bc20a8b4727","slug":"15140533473-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की मौत की खबर पड़ोसियों से मिलने पर ससुरालियों पर हुआ शक, फिर पुलिस को कार्रवाई न करने बारे लिखा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की मौत की खबर पड़ोसियों से मिलने पर ससुरालियों पर हुआ शक, फिर पुलिस को कार्रवाई न करने बारे लिखा
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसियों ने दी बेटी की मौत की खबर, ससुरालियों पर हत्या का शक
यमुनानगर। आजादनगर की गली नंबर-9 में शुक्रवार देर रात महिला की अपने ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसकी खबर शनिवार को पड़ोसियों से मिलने पर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पहले ससुरालियों पर शक हुआ। फिर दोनों पक्षों में सहमति के बाद मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को किसी के खिलाफ कार्रवाई न बारे लिखकर दिया। इस पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
आजाद नगर गली नंबर-9 निवासी पवन ने बताया कि शुक्रवार रात वह घर के बरामदे में सोया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी गीता (28) अंदर कमरे में बच्चों के साथ सोयी हुई थी। देर रात में अंदर कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आई, जिसे सुन वह जाग गया। बच्चे के रोने की वजह पता करने को उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन गीता ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। इस पर पास में बनी खिड़की से झांक कर देखा तो गीता गले में चुन्नी डाल कर पंखे से लटकी हुई थी। यह देख उसने परिवार के अन्य सदस्यों व पड़ोसियों को मौके पर बुलाया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया और पंखे से फंदा लगाकर लटकी गीता को उतारा गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया।
बॉक्स
ससुरालियों के फोन न करने पर मायके वालों को हुआ शक: शनिवार सुबह यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि रात में गीता की मौत की सूचना उन्हें ससुराल पक्ष के लोगों ने नहीं दी। जबकि उन्हें बाद में उसके ससुराल में ही पड़ोस में रहे रहे लोगों द्वारा सूचना दी गई। उन्होंने शक जताया कि गीता ने आत्महत्या नहीं की है, जबकि उसकी मौत की वजह छिपाई जा रही है। इस पर उन्होंने पुलिस से जांच की मांग की।
विज्ञापन
बॉक्स
दो दिन पहले गीता ने फोन पर की परेशान होने की बात: मृतका के भाई संजू ने बताया कि दो दिन पहले उसने गीता के पास फोन किया था। इस दौरान गीता ने बातचीत में अपने परेशान होने की बात कही थी, लेकिन जब उससे परेशान होने का कारण पूछा तो वह टालमटोल करने लगी और फोन काट दिया। अब उन्हें यह नहीं पता है कि वह किस बात को लेकर परेशान चल रही थी।
बॉक्स
नौ साल पहले हुई शादी, दोनों बच्चों के सिर से उठा मां का साया: गांव दुसानी की 28 वर्षीय गीता की शादी नौ साल पहले आजादनगर की गली नंबर 9 निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। उनके एक बेटा (4) व बेटी (6) हैं। गीता की मौत के बाद से दोनों बच्चों से उनकी मां का साया उठ गया है। शनिवार को शव के पोस्टमार्टम के वक्त परिवार के अन्य लोगों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
वर्जन
ससुराल व मायके पक्ष में जो मनमुटाव था, वह दूर हो गया है और उन्होंने कोई कार्रवाई न कराने बारे पुलिस को लिखकर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
डॉ. सुनील रावत, प्रभारी, थाना शहर यमुनानगर।
फोटो-7, 8, 9