फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ्वैलर्स के घर का ताला तोड़ चोरों ने 50 हजार की नकदी सहित साढे चार लाख के गहने चुराए

्वैलर्स के घर का ताला तोड़ चोरों ने 50 हजार की नकदी सहित साढे चार लाख के गहने चुराए

Fri, 22 Dec 2017 06:01 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
्वैलर्स के घर का ताला तोड़ चोरों ने 50 हजार की नकदी सहित साढे चार लाख के गहने चुराए

विज्ञापन
ज्वैलर्स के घर से नकदी सहित साढ़े चार लाख के गहने चोरी
घटना के समय पैतृक गांव में गया हुए थे ज्वैलर्स व परिवार सदस्य
छत के रास्ते घर में घुसे चोर, पहले तोड़ा दरवाजा का ताला, फिर अलमारी का लॉकर तोड़ उड़ाई नकदी व ज्वैलरी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की द्वारिकापुरी कॉलोनी में चोर ज्वैलर्स के सूने घर के ताले तोड़ 50 हजार रुपये की नकदी सहित साढ़े चार लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए। चोर छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी से नकदी और गहने चुरा ले गए । घटना के समय ज्वैलर्स व परिवार सदस्य पैतृक गांव में गए हुए थे। पुलिस और सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी दीपक वर्मा ने बताया कि उसकी घर के नजदीक ही ज्वैलर्स की दुकान है। बुधवार को वह और परिवार के अन्य सदस्य पैतृक गांव में गए थे। गुरुवार को जब वह वहां से घर लौटे। घर के मेन गेट का लॉक खोलकर जब वे अंदर गए तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे का लॉक टूटा हुआ पड़ा था। अंदर गए तो कमरों में सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। उसके अंदर रखी नकदी और गहने गायब थे। जांच करने पर पता चला चोर अलमारी से करीब 50 हजार रुपये की नकदी, 12 तोले सोने के गहने और कुछ चांदी के गहने चुरा ले गए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दीपक वर्मा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनसर्ट
बीएसएनएल कार्यालय से 36 बैटरियां चोरी:
छछरौली स्थित बीएसएनएल कार्यालय से चोर करीब 70 हजार रुपये की 36 बैटरियां चोरी कर ले गए। बीएसएनएल छछरौली एसडीई विवेक मल्होत्रा ने बताया कि बीएसएनएल का छछरौली डिवीजन का चुहड़पुर कलां में कार्यालय है। रोज की तरह वे बुधवार को कार्यालय बंद करके घर चले गए थे। सुबह जब कार्यालय पहुंचे तो कार्यालय का दरवाजा टूटा हुआ पड़ा था। अंदर गया तो वहां से 36 बैटरियां चोरी थी। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
दुकान से आठ हजार की नकदी व सामान चुराया :
साढौरा के जैन मोहल्ला निवासी राहुल देव उर्फ मोनू ने बताया कि उसकी सराफा बाजार साढौरा में मोनू इलेक्ट्रॉनिक के नाम से दुकान है। 19 दिसंबर की रात को चोर दुकान का ताला तोड़ गल्ले से आठ हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed