फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लीज पर लिए स्कूल को लेकर झगड़ा, चेयरपर्सन व प्रिंसिपल घायल

लीज पर लिए स्कूल को लेकर झगड़ा, चेयरपर्सन व प्रिंसिपल घायल

Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
लीज पर लिए स्कूल को लेकर झगड़ा, चेयरपर्सन व प्रिंसिपल घायल
लीज पर लिए स्कूल को लेकर झगड़ा, चेयरमैन व प्रिंसिपल घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। खंड के गांव रामपुर काम्बोयान में लीज पर लिए गए स्कूल को लेकर हुए झगड़े में स्कूल चेयरमैन नीलम व प्रिंसिपल रितू बंसल घायल हो गई। दोनों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दोनाें पक्षों के बयान लेने के बाद आगामी कार्रवाई करने की बात कह रही है।
गांव रामपुर काम्बोयान स्थित बाला सुंदरी पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल बिलासपुर निवासी रितू बंसल ने बताया कि उसने रामपुर काम्बोयान में बस सहित स्कूल को छलौर व भमनौली निवासी दो लोगों से दस वर्ष के लिए लीज पर लिया था। अभी एक वर्ष ही बीता है। लेकिन पिछले कुछ समय से दोनाें आरोपी स्कूल खाली करने का दबाव बना रहे है। नवंबर माह में भी दोनों आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ स्कूल में आकर घुस गए थे और उनके साथ अभद्र व्यवहार व गाली गलौच की थी। स्कूल खाली करने की धमकी देकर गए थे। प्रिंसिपल रितू ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह स्कूल के कार्यालय में बैठी हुई थी। तभी दोनों आरोपी अपने साथियों के साथ स्कूल में पहुंचे और उससे गाली गलौच व मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि तुमने स्कूल खाली नहीं किया तो हम तुझे जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के बाद स्कूल स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना उसके पति व पुलिस को दी। उन्होंने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार झगड़े में दूसरे पक्ष की नीलम भी घायल हुई है। जो स्कूल की चेयरमैन है। जिसका उपचार भी अस्पताल में चल रहा है। नीलम अभी अनफिट है। उसके ब्यान नहीं लिए जा सके। मामले में पुलिस दोनों के बयान लिए जाने के बाद आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

रणजीतपुर चौकी इंचार्ज जसबीर का कहना है कि झगड़े की सूचना पर वे अस्पताल गए थे। झगड़े एक पक्ष की स्कूल चेयरपर्सन नीलम तो दूसरे पक्ष की प्रिंसिपल रितू बंसल घायल हुई। रितू के बयान ले लिए है, जबकि नीलम अभी अनफिट है। दोनों के बयान लिए जाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed