{"_id":"59e6537a4f1c1b70548b8001","slug":"15082669444-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी को अगवा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी को अगवा कर पीटा
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी को अगवा कर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बिलासपुर मंडल के भाजपा एससी मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजबीर सिंह को सोमवार रात कुछ फाइनेंसर्स ने अगवा कर लिया। आरोपियों ने कार में ही उससे मारपीट की। इसके बाद उसे जगाधरी-बिलासपुर मार्ग पर गांव चंगनौली के नजदीक फेंक कर भाग गए। एक राहगीर ने राजबीर को सड़क पर पड़े देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजबीर के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि कस्बे के सरस्वती मार्केट में उसकी ड्राईक्लीन करने की दुकान है। इसके अलावा भाजपा ने उसे एससी मोर्चा बिलासपुर मंडल के मीडिया प्रभारी की भी जिम्मेदारी दी है। उसका कहना है कि, सोमवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी दुकान के पास एक कार आकर रूकी। कार में चार-पांच लोग थे। एक व्यक्ति के हाथ में रिवाल्वर भी थी, सभी ने उसे मिलकर कार में डाल लिया। उसने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे, मगर आरोपी उसे कार से लेकर चले गए। आरोपियों ने उससे कार में मारपीट की। वे कार में उसे जगाधरी की तरफ ले जा रहे थे। राजबीर के अनुसार उसे अगवा करने वालों ने शराब पी रखी थी। मारपीट के बाद आरोपियों ने उसे गांव चंगनौली के निकट सड़क पर फेंक दिया, तभी उसकी दुकान के नजदीक काम करने वाले एक अन्य दुकानदार अश्वनी ने उसे सड़क पर पड़े देखा। वह उसे अपनी बाइक से बिलासपुर ले गया। जहां से उसने पहले अपने परिजनों को सूचना दी। बाद में अस्पताल जाकर उपचार कराया। राजबीर ने बताया कि उसने कुछ समय पहले यमुनानगर के कुछ लोगों से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। उसने दो हजार रुपये हर सप्ताह वापस करने थे। इनमें से 12 हजार रुपये वह वापस भी कर चुका था, जो रुपये बकाया थे वो भी वह समय पर दे रहा था। आरोप है कि उन्हीं फाइनेंसर्स ने उसे अगवा किया। राजबीर के अनुसार जिसके पास रिवाल्वर थी कार में बैठे साथी उसका नाम मनोज ले रहे थे। इसकी शिकायत उसने रात को ही थाना बिलासपुर में दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना बिलासपुर के एसएचओ ओम प्रकाश का कहना है कि राजबीर की शिकायत उन्हें मिल गई है। शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।