{"_id":"59e653764f1c1bb6678b652e","slug":"15082669397-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुन्ना भट्टी चौक के पास एक साथ टूटे पांच टिंबर आढ़तियों की दुकानों के ताले, हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुन्ना भट्टी चौक के पास एक साथ टूटे पांच टिंबर आढ़तियों की दुकानों के ताले, हजारों की चोरी
Updated Wed, 18 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच टिंबर आढ़तियों की दुकानों के ताले तोड़े, सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के चुन्ना भट्टी चौक पर टिंबर आढ़ती ओंकार सिंह, ओमपाल, राजकुमार, संजीव कुमार व भूपेंद्र की दुकानें हैं। आढ़तियों ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह सोमवार रात को वे दुकानें बंद कर घर चले गए। सुबह उन्हें एक दूसरे से सूचना मिली कि दुकानों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने मौके पर आकर देखा तो पांचों दुकानों के शटर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो दुकानों की अलमारियों के लॉक भी टूटे हुए पड़े थे और दुकानों में रखी इंवर्टर बैटरियां गायब थीं। उन्होंने अलमारियों की जांच की तो वहां से कुछ जरूरी कागजात व हजारों रुपये की नकदी गायब मिली। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष कुमार कहना है कि सूचना मिलने पर मौके का मुआयना किया गया। फिलहाल दुकानदारों के बयान लिए जा रहे हैं।