{"_id":"59e10d854f1c1b9e678b59d6","slug":"150792134910-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्यावाला में अवैध खनन पर चंडीगढ़ से आई टीम ने लिया जायजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्यावाला में अवैध खनन पर चंडीगढ़ से आई टीम ने लिया जायजा
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
कन्यावाला में चंडीगढ़ से आई टीम ने लिया अवैध खनन का जायजा
खिजराबाद(यमुनानगर)। कन्यावाला में अवैध खनन पर कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में लगाई याचिका पर कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ से एक टीम कन्यावाला पहुंची। टीम ने यहां अवैध खनन का जायजा लिया।
बता दें कि, जगाधरी निवासी राजीव कुमार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है कि कन्यावाला में उसकी लगभग नौ एकड़ जमीन है और जमीन के साथ लगते एरिया में अवैध खनन करने वालों ने जमीन खोद डाली है। राजीव का कहना है कि अवैध खनन होने पर उसने खनन विभाग और पुलिस विभाग को हर समय सूचित किया, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हुई और खनन करने वालों ने उसकी निजी जमीन का भी काफी हिस्सा खोद दिया। इसी की जांच करने के लिए चंडीगढ़ से खनन विभाग के अधिकारी आरके शर्मा (माइनिंग इंजीनियर), चंडीगढ़ से आए खनन अधिकारी नीरज कुमार, यमुनानगर के खनन अधिकारी गुरजीत सिंह, निरीक्षक ओमदत शर्मा आदि ने शुक्रवार कन्यावाला में खनन का जायजा लिया। अब टीम इसकी रिपोर्ट बनाकर हाईकोर्ट भेजेगी। मौके पर खिजराबाद थाना प्रभारी भी मौजूद रहे।