फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रास्ते में रोककर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के पिता को पीटा

रास्ते में रोककर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के पिता को पीटा

Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
रास्ते में रोककर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के पिता को पीटा
रास्ते में किशोरी से छेड़छाड़, विरोध पर लड़की के पिता को पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एक कालोनी में एक युवक ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की, लड़की के पिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

एक कालोनी निवासी 17 वर्षीय लड़की ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि आठ अक्तूबर को दोपहर दो बजे वह कॉलोनी में किसी काम से जा रही थी। इसी दौरान कैंप निवासी स्पर्श अरोड़ा ने उसे रास्ते में रोककर उससे छेड़छाड़ की। उसने जब घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी तो पिता ने नाराजगी जताई। इस पर आरोपी युवक ने उसके पिता को पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed