{"_id":"59c952c54f1c1bc9538b4673","slug":"15063661906-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, दोस्त घायल
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, चाचा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुराना सहारनपुर रोड पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जुब्बल निवासी शशिकांत (27) रविवार देर शाम अपने चाचा राकेश उर्फ दीपक के साथ बाइक से ईशरपुर गए थे। रविवार देर शाम वे ईशरपुर से घर लौट रहे थे। दोनों चाचा भतीजा पुराना सहारनपुर रोड से जगाधरी की ओर आ रहे थे। बाइक शशिकांत चला रहा था और राकेश पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही वे पुराना सहारनपुर रोड पर तेजली के नजदीक पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे सड़क के बीचों बीच जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। वहीं, आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल राकेश की हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।