{"_id":"59ac4e304f1c1b59738b4f92","slug":"150446444418-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
यमुनानगर। गांधी नगर फाटक के नजदीक रेलवे लाइन क्रास करते वक्त ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की शिनाख्त कैंप की शिव नगर कॉलोनी निवासी कन्हैया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
बुधवार देर शाम रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर फाटक के नजदीक एक व्यक्ति की शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि करीब 35 साल का एक व्यक्ति रेलवे लाइनों के बीच क्षत विक्षत हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने व्यक्ति के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। प्राथमिक जांच में सामने आया कि व्यक्ति की मौत रेलवे लाइन क्रास करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। रविवार सुबह मृतक के परिजन उसकी तलाश करते हुए जीआरपी थाना पहुंचे। पुलिस ने शव गृह में ले जाकर परिजनों से मृतक की शिनाख्त करवाई। परिजनों ने उसकी शिनाख्त कैंप की शिवनगर कॉलोनी निवासी कन्हैया के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।