फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बंद घर में फंदे पर लटका मिला युवक का गला सड़ा शव

बंद घर में फंदे पर लटका मिला युवक का गला सड़ा शव

Thu, 17 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बंद घर में फंदे पर लटका मिला युवक का गला सड़ा शव
बंद घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी की मुखर्जी पार्क कॉलोनी में गुरुवार को एक बंद घर में 22 वर्षीय युवक का शव गली सड़ी हालत में फंदे से लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि युवक की तीन से चार दिन पहले मौत हुई होगी। गुरुवार को बंद घर से बदबू आने पर लोगों को शक हुआ और सूचना पुलिस को दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जांच में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या अन्य कागजात बरामद नहीं हुए, जिससे उसकी मौत होने के कारणों का पता चल सके। बताया जा रहा है कि तीन साल पहले मृतक के बड़े भाई का शव भी फंदे पर लटका मिला था।

मुखर्जी पार्क निवासी शिव कुमार सैनी (22) के माता पिता की दस साल पहले मौत हो चुकी थी। बताया जरा रहा है कि उसके माता-पिता ने फंदे पर लटक जान दी थी। वहीं तीन साल पहले बड़े भाई का शव भी घर में फंदे से लटका मिला था। अब शिव कुमार अपने घर पर अकेला रहता था। तीन-चार दिन से कॉलोनी के लोगों को वह दिखाई नहीं दिया था। घर का दरवाजा भी बंद था। गुरुवार को कॉलोनी में काफी बदबू आ रही थी। बदबू के कारण लोगों का गली से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। यह बदबू बुधवार को भी आई थी। लेकिन पहले लोगों ने समझा कि शायद कोई जानवर मरा पड़ा है। बदबू का कारण जानने के लिए कॉलोनी वासी शिव कुमार के घर पहुंचे। लेकिन घर का दरवाजा अंदर से बंद था। लोगों ने जब खिड़की से अंदर झांक कर देखा तो किसी का शव लटका हुआ था। यह देखते ही लोगों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे इलाके में फैल गई। कॉलोनीवासियों ने इसकी सूचना थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी गई। थाने से एएसआई राजीव वालिया अपनी टीम के साथ मौके पर गए। पुलिस ने दरवाजा खोला। पुलिस ने देखा कि घर के रोशनदान से चुनरी के फंदे से शव लटका हुआ था। वह सिर्फ पैंट पहने हुआ था, शव काला पड़ चुका था। बदबू के कारण कोई शव के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। पुलिसकर्मी भी चेहरे पर रूमाल बांध कर शव के पास गए। मृतक की पहचान लोगों ने शिव कुमार सैनी के रूप में की। पुलिस एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई राजीव वालिया ने बताया कि शव काफी सड़ चुका है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed