फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्राचीन देवी मंदिर के टूटे ताले, चांदी के दो छत्र व सोने की नत्थ सहित 80 हजार का चढ़ावा चोरी

प्राचीन देवी मंदिर के टूटे ताले, चांदी के दो छत्र व सोने की नत्थ सहित 80 हजार का चढ़ावा चोरी

Mon, 14 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्राचीन देवी मंदिर के टूटे ताले, चांदी के दो छत्र व सोने की नत्थ सहित 80 हजार का चढ़ावा चोरी
प्राचीन देवी मंदिर के टूटे ताले, चांदी के दो छत्र, सोने की नथ और अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। रोजाना चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं है। इसी कड़ी में चोरों ने रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित प्राचीन देवी मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से चोर देवी माता के दो चांदी के छत्र और सोने की नथ सहित करीब 80 हजार का चढ़ावा चोरी कर ले गए। चोरों ने अंखड ज्योत के लिए अलमारी में रखा हुआ 12 किलो देसी घी भी चुरा लिया। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन के नजदीक स्टेशन चौक स्थित प्राचीन देवी मंदिर है। प्राचीन देवी मंदिर कमेटी के प्रधान कैलाश ने बताया कि शनिवार को शाम की आरती करने के बाद रात करीब नौ बजे पुजारी आनंद स्वरूप और मंदिर कमेटी के सदस्य अपने घर चले गए थे। सुबह के वक्त पूजा करने के लिए जब श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो उन्होंने मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ देखा। श्रद्धालुओं ने इसकी सूचना पुजारी आनंद स्वरूप को दी। इसके बाद पुजारी ने मंदिर के भीतर जाकर देखा तो वहां रखे दोनों दानपत्रों के ताले टूटे पड़े थे। उनमें रखे चढ़ावे की करीब सात-आठ हजार रुपये की राशि गायब थी। इसके अलावा देवी माता की मूर्तियों के ऊपर लगे दो चांदी के छत्र, एक माता की मूर्ति की सोने की नथ गायब थी। वहीं अलमारी भी टूटी पड़ी हुई थी। जिसके अंदर रखी करीब दो हजार रुपये व अखंड ज्योत के लिए रखा हुआ करीब 12 किलोग्राम देशी घी भी चोरी था। गनीमत रही कि चोरों ने मंदिर में रखी बेसकीमती मूर्तियां नहीं चुराईं। नहीं तो मंदिर में लाखों की चोरी होती। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना की। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed