फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जागरूकता शिविर में दूसरी कक्षा का छात्र बोला- उससे हुआ कुकर्म

जागरूकता शिविर में दूसरी कक्षा का छात्र बोला- उससे हुआ कुकर्म

Sun, 06 Aug 2017 01:32 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
जागरूकता शिविर में दूसरी कक्षा का छात्र बोला- उससे हुआ कुकर्म
जागरूकता शिविर में दूसरी कक्षा का छात्र बोला- उससे हुआ कुकर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के एक स्कूल में आयोजित पॉक्सो एक्ट जागरूकता शिविर में आठ वर्षीय बालक ने उससे कुकुर्म किए जाने की बात कह सनसनी मचा दी। बालक की बात को गंभीरता से लेकर बाल कल्याण समिति और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच की। बाद में जिला बाल संरक्षण टीम ने पीड़ित के परिजनों को जानकारी दी। फर्कपुर पुलिस ने पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत पर शनिवार शाम को आरोपी लड़के के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
फर्कपुर थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में 24 जुलाई को जिला बाल संरक्षण अधिकारी की टीम की ओर से पॉक्सो एक्ट पर जागरूकता शिविर लगाया था। शिविर में जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऋचा बुद्धिराजा, संरक्षण अधिकारी प्रीती वत्स, लीगल ऑफिसर रंजन शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह की टीम ने बच्चों से सवाल जवाब किए। इस दौरान जब टीम ने बच्चों से यौन शोषण के संबंध में बातचीत की और उनके साथ ऐसी किसी प्रकार की घटना होने की बात पूछी तो एक दूसरी कक्षा के बालक ने उनके साथ हुए कुकर्म की घटना बताई। बालक ने सबके सामने टीम को बताया कि दो माह से बैंक कॉलोनी का ही रहने वाला लड़का उसे परेशान करता है। एक दिन आरोपी उसे एक पीर के पास बने सुनसान कमरे में ले गया और उसके साथ कुकुर्म किया। बालक की यह बात सुनकर स्कूल स्टाफ सदस्य, जिला बाल संरक्षण टीम व अन्य हक्का बक्का रह गए। उन्होंने परिजनों को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने
स्कूल में बच्चे की आपबीती सुनने के बाद बाल संरक्षण टीम ने मामले को बाल कल्याण समिति जगाधरी की अध्यक्ष सतपाल कौर के समक्ष पहुंचाया। यहां पर सीडब्ल्यूसी की सदस्य रुचि महाजन, चाइल्ड वैलफेयर कमेटी की सदस्य व चाइल्ड लाइन की निदेशक अंजू वाजपेयी ने मामले में काउंसिलिंग की। इसके बाद प्रिंसिपल मजिस्टेट आफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने मामले की जांच कर फर्कपुर एसएचओ को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को किया गिरफ्तार : एसएचओ
फर्कपुर एसएचओ राकेश कुमार का कहना है कि 24 जुलाई को स्कूल में लगे पॉक्सो एक्ट जागरूकता कैंप के दौरान छात्र से कुकर्म होने की बात सामने आई थी। कुकर्म करने वाला नाबालिग है। जिसकी उम्र करीब 15-16 साल है। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को अंबाला बाल सुधार गृह में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed