{"_id":"5984cd304f1c1bc0328b475a","slug":"150187550515-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चिता की राख से निकली सर्जिकल कैंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की चिता की राख से निकली सर्जिकल कैंची
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की चिता की राख से निकली सर्जिकल कैंची
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पेपर मिल कॉलोनी की एक महिला की मौत के बाद उसकी अस्थियों के बीच सर्जिकल कैंची मिली है। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल में हुए आपरेशन के दौरान यह कैंची मृतका के पेट में रह गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर आकर छानबीन की और कैंची को कब्जे में ले लिया।
पेपर मिल कॉलोनी निवासी निर्मला (52) की मौत के बाद परिजनों ने वीरवार को श्मशान घाट में उसका संस्कार कर दिया। शुक्रवार सुबह परिजन अस्थि फूल लेने आए तो उन्हें चिता की राख के बीच एक सर्जिकल कैंची पड़ी नजर आई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर कैंची को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
अस्पताल में हुआ था आंत का आपरेशन
मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी की दो साल पहले तबीयत खराब हो गई थी। उनका दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में इलाज चला। इसके बाद भी उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं हुई। कुछ दिनों पहले उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी आंत का आपरेशन किया गया। लेकिन इसके बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। वीरवार को अस्पताल में ही निर्मला की मौत हो गई। उनका आरोप है कि निजी अस्पताल के डाक्टर की लापरवाही से उनकी पत्नी के पेट में कैंची रह गई, जिससे उसकी जान चली गई। इस बारे में पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने बताया कि पुलिस को इसकी शिकायत मिली थी। मामले की जांच का जिम्मा एसएचओ सिटी को सौंपा गया है।