फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में पलटी स्कूली बस

अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में पलटी स्कूली बस

Sat, 05 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में पलटी स्कूली बस
अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में पलटी स्कूली बस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गांव बरसान के समीप शुक्रवार शाम जगाधरी के एक निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे खाई में पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान बस में कोई बच्चा नहीं था और उसमें सवार चालक और परिचालक को हल्की चोटें ही आईं।
जगाधरी के एसटी इंटरनेशनल स्कूल की बस शुक्रवार शाम करीब चार बजे सभी बच्चों को उनके घरों पर छोड़ने के बाद वापस स्कूल की ओर लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही बस गांव बरसान में बनी पुलिया से होकर गुजरने लगी, तभी चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। अनियंत्रित बस पुलिया की दीवार तोड़ते हुए नीचे खाई में पलट गई। गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में से चालक और परिचालक को बाहर निकाला, जिन्हें हल्की चोटें आईं थी। ग्रामीणों ने उन्हें निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

बस में बच्चे होते तो हो सकता था बड़ा हादसा
ग्रामीण मोंटी कांबोज, अशोक, पिंटा, सचिन, सतीश, तरण, अरविंद व जगमाल ने बताया गांव में शाम चार बजे स्कूल की बस पुलिया पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। गनीमत रही कि हादसे से पहले बस में सवार बच्चों को पहले ही उनके घर पर छोड़ा जा चुका था। बस में सवार चालक व परिचालक को हल्की चोटें जरूर आईं, लेकिन अगर हादसे के वक्त बस में स्कूली बच्चे भी सवार होते तो यह हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed