{"_id":"59779b044f1c1b43018b46c0","slug":"15010107728-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में चैकिंग के दौरान कैदी से बरामद हुआ नशीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में चैकिंग के दौरान कैदी से बरामद हुआ नशीला पदार्थ
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
जेल में चेकिंग में कैदी से बरामद हुआ नशीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला जेल में चेकिंग के दौरान एक कैदी से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित कैदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, आने-जाने वालों की चेकिंग के बाद प्रवेश के इंतजाम के बीच कैदी तक नशीला पदार्थ कैसे पहुंचा, इसका जवाब देने के लिए कोई तैयार नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि, जेल कर्मचारियों की इसमें मिलीभगत हो सकती है।
जिला जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट रेशम सिंह ने बताया कि वह जेल में बंद कैदियों की रूटीन में चेकिंग कर रहे थे। जब उन्होंने विश्वकर्मा कालोनी जगाधरी निवासी कैदी संजय की तलाशी ली तो उसकी जेब से 36 ग्राम नशीला पदार्थ (सुल्फा) बरामद हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी कैदी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस में गहन चेकिंग के बाद भी इस प्रकार की घटना सामने आने से जेल की सुरक्षा पर सवालिया निशान है। बता दें कि इससे पर्व भी जेल में कैदियों के पास से मोबाइल व अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किए गए हैं।