फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पहले दो हजार का नोट देकर खरीदा टूथ ब्रश, फिर साथी के साथ गल्ले से दो लाख लेकर रफूचक्कर

पहले दो हजार का नोट देकर खरीदा टूथ ब्रश, फिर साथी के साथ गल्ले से दो लाख लेकर रफूचक्कर

Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
पहले दो हजार का नोट देकर खरीदा टूथ ब्रश, फिर साथी के साथ गल्ले से दो लाख लेकर रफूचक्कर
पहले दो हजार का नोट देकर खरीदा ब्रश, मौका पाकर गल्ले से ले उड़े दो लाख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी पत्थरावाला बाजार स्थित सिटी मेडिकल हाल से बुधवार दोपहर दो चालबाज दो लाख रुपये उठा ले गए। इनमें से पहले एक ने दो हजार के नोट से टूथ ब्रश खरीदते हुए दुकान के संचालक और दूसरे ने काउंटर पर बैठे व्यक्ति को बातों में उलझा लिया। उनका ध्यान बंटाकर दोनों आरोपी गल्ले से दो लाख लेकर रफूचक्कर हो गए। दुकान के संचालक को काफी देर बाद तब पता चला, जब उसके गल्ले से नगदी गायब मिली। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा वाकया कैद हो गया है।

जगाधरी पत्थरावाला बाजार स्थित सिटी मेडिकल हाल के संचालक रविंद्र ने बताया कि उनका मेडिकल हाल के अलावा मनी ट्रांसफर व एयर टिकट बुकिंग का भी काम है। बुधवार दोपहर के वक्त दुकान से उनका बेटा खाना खाने चला गया। इसके कुछ देर बाद दुकान पर आए एक युवक टूथब्रश खरीदा और इसके बदले में उन्हें दो हजार रुपये का नोट थमाया। उसे इतने बड़ी रकम के नोट के बजाए खुले पैसे देने को कहा, तो युवक ने उन्हें बातों में उलझा लिया। इसी दौरान दुकान में एक अन्य युवक आया, जिसने काउंटर पर बैठे अन्य कर्मचारी को भी बातों में उलझा लिया। इसी दौरान जैसे ही उन दोनों का ध्यान बंटा दोनों आरोपी युवक गल्ले में रखी दो हजार रुपये के नोटों की गत्थियां ले गए, जो करीब दो लाख रुपये थे। इसके बाद जब उनका बेटा खाना खाकर लौटा और उसने गल्ले की जांच की तो नकदी के गायब होने का पता चला। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पाया कि उक्त दोनों युवकों द्वारा ही गल्ले से नकदी उड़ाई गई है। इस संबंध में उन्होंने थाना शहर जगाधरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसी कैमरों में कैद वारदात की फुटेज जांचने के बाद उसे कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed