फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मंदिर में सो रहे लोगों का कमरे बंद कर चार दानपात्रों से उड़ा ले गए सवा लाख का चढ़ावा

मंदिर में सो रहे लोगों का कमरे बंद कर चार दानपात्रों से उड़ा ले गए सवा लाख का चढ़ावा

Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में सो रहे लोगों का कमरे बंद कर चार दानपात्रों से उड़ा ले गए सवा लाख का चढ़ावा
लोगों को कमरे में बंद कर दानपात्रों से ले गए चढ़ावा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब चोरों ने सरोजनी कॉलोनी स्थित श्रीहनुमान-दुर्गा मंदिर के दानपत्र को निशाना बना लिया। दीवार फांदकर मंदिर में घुसे चोरों ने पहले मंदिर में सो रहे लोगों को कमरे में बंद कर दिया, फिर इत्मिनान से तीन दानपात्र उठा ले गए। सुबह जागने पर मंदिर में सो रहे लोगों ने आसपास के लोगों से कुंडी खुलवाई। बाद में पार्क के पास बने शौचालय में दानपात्र मिला, मगर चढ़ावा गायब था। अनुमान लगाया जा रहा है कि, दानपात्र में चार लाख रुपये रहे होंगे।
मंदिर के पंडित चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार रात मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंदिर में भीड़ थी। इसके बाद रात को करीब साढ़े 11 बजे वह और उनके साथ पंडित ईशमचंद और विपिन जोशी, मनोज मंदिर के कमरे में सो गए। अलसुबह वह जागे तो कमरे के बाहर कुंडी लगी हुई थी। इस पर उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों से कुंडी खुलवाई। बाहर मंदिर में सामान बिखरा पड़ा मिला। मंदिर में गए तो तीन दानपात्र गायब थे। इस पर सूचना मंदिर के मुख्य महंत लक्ष्मण दत्त शास्त्री दयालु और गांधीनगर पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम की मदद से फिंगर प्रिंट्स व अन्य साक्ष्य जुटाए गए। बाद में मंदिर के महंत लक्ष्मणदत्त शास्त्री की शिकायत पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

चादर भी ले गए: पुलिस की प्रारंभिक जांच के बाद चारों के मंदिर में दीवार फांदकर अंदर घुसने का अनुमान लगाया जा रहा है। चोर दानपात्रों के साथ मंदिर की एक चादर भी ले गए, ऐसा अनुमान है कि दानपात्रों को तोडने के बाद इसमें ही वह नगदी और सिक्के आदि बांधकर साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर जांच-पड़ताल करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
धर्मपाल, इंचार्ज, गांधीनगर चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed