फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तेल निकलने का इशारा कर रुकवाई कार, चालक चैक करने लगा तो कार से उड़ाया तीन लाख से भरा बैग

तेल निकलने का इशारा कर रुकवाई कार, चालक चैक करने लगा तो कार से उड़ाया तीन लाख से भरा बैग

Mon, 03 Jul 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
तेल निकलने का इशारा कर रुकवाई कार, चालक चैक करने लगा तो कार से उड़ाया तीन लाख से भरा बैग
कार रुकवाकर रुपयों से भरा बैग चुराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रेलवे रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने तेल निकलने का इशारा कर कार रुकवा ली, चालक चेक करने लगा तो बैग उठा ले गए। पीड़ित ने बताया कि, कार में तीन लाख रुपये और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विष्णु गार्डन जगाधरी निवासी वरिंद्र पाल ने शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे वह बैंक से तीन लाख रुपये निकलवा कर घर लौट रहा था। रुपये बैग में रखे थे। वह रेलवे रोड पर पहुंचा तो बाइक से दो युवक आए और आरोपियों ने कार से तेल निकलने का इशारा किया। जब उसने गाड़ी को सड़क किनारे रोककर बोनट खोला तो तेल नहीं निकल रहा था। इसके बाद वह चलने लगा तो कार की खिड़की खुली देखी, उसमें से बैग भी गायब था। उसने आसपास के लोगों से बात की तो पता चला कि बाइक सवार युवक ने कार से बैग चोरी किया है। पीड़ित के मुताबिक, बैग में तीन लाख रुपये, बैंक की पासबुक और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। थाना प्रभारी अजीत का कहना है कि केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed