फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

लुटेरे गिरोह के सरगना सहित पांच गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Sat, 25 Jul 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
डिटेक्टिव स्टाफ ने लूट, डकैती, वाहन चोरी और स्नैचिंग की वारदात में शामिल रहे अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना और उसके चार साथियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें सदर जगाधरी थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह से पकड़ा है। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर दो राउंड फायर भी किए। आरोपी हरियाणा और पंजाब में कई वारदात अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिन पहले सेक्टर 18 में एक एडवोकेट से गन प्वाइंट पर कार लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज संदीप कुमार को सूचना मिली थी की पांच संदिग्ध व्यक्ति गांव शाहपुर के नजदीक सुनसान जगह पर मौजूद हैं। स्टाफ के उप निरीक्षक दीदार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने उन पर गोली चला दी। पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बचे। पुलिस ने घेराबंदी को पांचों को काबू कर लिया। इनकी पहचान लेबर कॉलोनी निवासी वरुण उर्फ विशु, शिवपुरी निवासी मलकीत सिंह, जसवंत कॉलोनी निवासी साहिल,  बैंक कॉलोनी निवासी सुभम पंडित और कृष्णा कॉलोनी निवासी गगन के रूप में हुई। इनके कब्जे से चार कट्टे और कुछ कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन


संदीप कुमार ने बताया कि इन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। इनसे अन्य जिलों और पंजाब में की गई वारदात के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला और पंजाब में की फायरिंग
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। बदमाशों ने बताया कि उनका सरगना वरुण है। इन्होंने पिस्तौल के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पंजाब के मोहाली जिले के तहत खेलण मालण गांव में एक व्यक्ति पर फायरिंग की थी। इसके अलावा वरुण ने अंबाला के मुलाना में एक युवक पर फायरिंग की थी।

इन वारदात को दिया अंजाम
थाना फर्कपुर क्षेत्र के कांसापुर से एक व्यक्ति से कैश व मोबाइल लूटा।
थाना फर्कपुर क्षेत्र में कैत मंडी से एक व्यक्ति से नकदी व मोबाइल लूटा।
थाना फर्कपुर क्षेत्र में ज्योति पैलेस के नजदीक एक शराब ठेके से नकदी व मोबाइल लूटा।
थाना छप्पर क्षेत्र में दराजपुर के नजदीक एक व्यक्ति से मोटरसाइकिल व मोबाइल लूटा।
थाना शहर जगाधरी के सेक्टर 17 से एक महिला से नकदी व मोबाइल लूटा।
थाना शहर जगाधरी के सेक्टर 18 से एक व्यक्ति से मोबाइल व पर्स छीना।
सेक्टर 18 में एक एडवोकेट की कार लूटी।
थाना शहर यमुनानगर के शिवाजी पार्क इलाके में एक व्यक्ति से एक्टिवा छीनी।
थाना शहर जगाधरी मेें पेट्रोल पंप के नजदीक एक महिला के गले से सोने की सेन झपटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed