{"_id":"7221371360b0df247e7a965750b2fa8d","slug":"crime-ymn-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरियों से पीटकर दंपति को किया घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरियों से पीटकर दंपति को किया घायल
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Fri, 24 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग दो स्थानों पर हुई मारपीट में एक दंपति समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर पांच के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामले दर्ज किए हैं। सहारनपुर मार्ग स्थित हरप्रीत इंडस्ट्रीज निवासी प्रभजोत कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन से उनकी कॉलोनी के नानक, रविंद्र व भूपेंद्र के साथ किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है।
19 जुलाई को सुबह के वक्त तीनों आरोपियों ने उस पर डंडो व सरियों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उसका पति उसे छुड़वाने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने प्रभजोत की शिकायत पर नानक, रविंद्र व भूपेंद्र के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
डंडों से पीट किया घायल : उधर, गांव राखी श्यामपुर निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 जुलाई को दोपहर दो बजे के करीब गांव धर्मकोट में किसी काम से गया हुआ था। वहां पर दरियापुर निवासी नीरज व गुलशन पहुंच गए और उससे किसी बात को लेकर बहस करने लगे। विरोध जताया तो आरोपियों ने उसे डंडों से पीटकर घायल कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर आरोपी नीरज व गुलशन के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।