{"_id":"869530501b4c71092c5e6c015b476255","slug":"crime-ymn-hindi-news-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर दंपति से मारपीट और तोड़फोड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में घुसकर दंपति से मारपीट और तोड़फोड़
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 17 Aug 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना हमीदा कॉलोनी में कुछ युवकों ने दुकान में घुसकर दंपति को तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दुकान में रखा सामान और काउंटर तोड़ दिया। आरोपियों ने गले से सोने की चेन और काउंटर पर रखी 30 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ मारपीट, दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करने, चोरी व छीना झपटी के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा निवासी पूजा शर्मा ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी तथा उसके पति चंद्र प्रकाश की विनोद कुमार उर्फ बिन्नू के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रविवार शाम को वह अपने पति के साथ दुकान पर काम कर रही थी।
इस दौरान विनोद कुमार अपने अन्य साथियों सुमित, सुनील, गुलजार व राहुल के साथ उसकी दुकान में घुस गया। आरोपियों के हाथों में तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने आते ही उसके तथा उसके पति के साथ मारपीट और दुकान का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके पति के गले से सोने की चेन झपट ली और दुकान के काउंटर से तीस हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन
उनके शोर मचाने के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। एएसआई जयकिशन का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।