{"_id":"011832c4371c308fec5c244e9f4c793d","slug":"crime-ymn-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल और ज्वेलरी लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर चाकू से हमला कर मोबाइल और ज्वेलरी लूटी
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे रोड पर न्यू मार्केट के नजदीक स्थित दुकान में मोबाइल खरीदने के बहाने आए दो युवकों ने महिला दुकानदार पर चाकू से हमला कर हजारों रुपये के मोबाइल और आभूषण लूट लिए। गंभीर हालत में महिला को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर लूट का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुरानी सब्जी मंडी निवासी अनिल कुमार की रेलवे रोड पर न्यू मार्केट के नजदीक मोबाइल की दुकान है। दुकान पर अनिल व उसकी पत्नी रेखा रानी बैठते हैं। सोमवार दोपहर को अनिल किसी काम से घर गया था। उसकी पत्नी रेखा रानी दुकान पर बैठी हुई थी।
दोपहर बाद दो युवक मोबाइल खरीदने के बहाने दुकान में आए। रेखा ने युवकों को कुछ मोबाइल दिखाए। इस दौरान युवकों ने रेखा पर चाकू से हमला कर दिया। रेखा ने उनका मुकाबला किया। आरोपियों ने इस दौरान उस पर चाकू से कई वार किए। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद युवक काउंटर पर रखे मोबाइल, महिला के हाथों से सोने के कड़े, गले का हार और अन्य गहने लूट ले गए। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्जकर लिया गया है। युवकों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजीव मिगलानी, एसएचओ, थाना शहर यमुनानगर।