{"_id":"281f3cea20af7194f3231a4d5473ae34","slug":"crime-ymn-hindi-news-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने मनचलों का डटकर किया मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने मनचलों का डटकर किया मुकाबला
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करने वाले तीन युवकों का छात्राओं ने जमकर विरोध किया। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दो मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक नाबालिग है। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गांव महमदपुर की पांच छात्राओं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे आपस में सगी और चचेरी बहनें हैं। सभी रोजाना बस से यमुनानगर और साढौरा पढ़ने के लिए जाती हैं। कई दिन से उनके गांव के कई मनचले युवक उनके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कर रहे थे। सोमवार को ये छात्राएं जब महमदपुर मोड़ पर बस का इंतजार कर रही थीं तो तीन युवकों ने इनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।
छात्राओं ने दिलेरी दिखाते हुए इनका विरोध किया। एक युवक ने एक छात्रा की बाजू पकड़ ली और दूसरे युवक ने अपना जूता निकालकर इस छात्रा को मारने का प्रयास किया। बहन पर हमला होते देखकर बाकी चारों छात्राएं उसके बचाव में आ गईं।
विज्ञापन
छात्राओं को विरोध करता देख मनचले वहां से भाग निकले। इसी दौरान एक छात्रा ने महिला हेल्पलाइन पर फोन करके इस मामले की पुलिस को शिकायत कर दी। साढौरा थाना के एसआई राजेंद्र सिंह व हेडकांस्टेबल जितेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्राओं के बयान के आधार पर छापामारी करके दो मनचलों को तो गिरफ्तार कर लिया।
वर्जन
तीनों मनचलों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आए दो मनचलों में से एक नाबालिग है। इसलिए उसे बाल अदालत में पेश किया जाएगा।
हेड कांस्टेबल पूनम, जांच अधिकारी