{"_id":"11d9c7e5f28f479d41695c4e343f9160","slug":"crime-ymn-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला, दंपति समेत चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर हमला, दंपति समेत चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीदा चौकी के नजदीक स्थित एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने परिवार पर रॉड, डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इसमें दंपति सहित परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।
मामले में पुलिस ने एक परिवार के छह लोगों पर केस दर्ज किया है। पुराना हमीदा निवासी मेहरबान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका घर चौकी के नजदीक है। उनकी कॉलोनी के ही अल्लाहबंदा के साथ किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है।
आरोप है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी अल्लहाबंदा अपने बेटे रिजवान, इमरान, बुल्ली, सलमान और इस्लाम के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपियों ने उस पर डंडो व रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। शोर सुनकर जब उसकी पत्नी शबनम, माता इस्लामो व बहन उसे छुड़वाने पहुंचीं तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मेहरबान की शिकायत पर आरोपी अल्लाहबंदा, रिजवान, इमरान, बुल्ली, सलमान व इस्लाम के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी यशपाल का कहना है कि मामला दर्जकर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।