{"_id":"61fa72cb5011eba453e8c31dec9cee3d","slug":"crime-ymn-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पुलिस के एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल की टीम ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को काबू किया है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी की दर्जनभर बाइक बरामद की हैं। आरोपी यमुनानगर से बाइक चोरी करके यूपी और यूपी से बाइक चोरी कर यमुनानगर में बेच देते थे। पूछताछ में आरोपियों से अभी अन्य बाइक चोरी की वारदात का खुलासा होने की भी उम्मीद है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।
एंटी व्हीकल थेफ्ट सेल को सूचना मिली थी कि यूपी के गांव मांजेपुर निवासी अमरजीत उर्फ सेठी व उसका साथी हरजीत चोरी की दो बाइक लेकर सहारनपुर से यमुनानगर की ओर आ रहा है। एएसआई सुखविंद्र व एएसआई श्याम श्याम लाल के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गईं। एक टीम ने फतेहपुर पुल के नजदीक नाकाबंदी कर आरोपी अमरजीत को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी टीम ने आरोपी हरजीत सिंह को शहर के सिटी सेंटर के नजदीक से चोरी की बाइक के साथ काबू किया। पूछताछ की गई तो आरोपियों ने एक दर्जन के करीब बाइक चोरी की वारदात कबूलीं। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक दर्जन के करीब बाइक बरामद की गईं। मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने बताया कि वे बाइकों को चोरी करके उत्तरप्रदेश ले जाते थे और बाद में मौका देखकर उन्हें बेच देते थे। वहीं यूपी से चोरी की गई बाइक को यमुनानगर अथवा अन्य शहरों में बेच देते थे।