फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime-ymn

बाथरूम की दीवार तोड़कर बैंक में घुसे चोर

Sun, 26 Jul 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर Updated Sun, 26 Jul 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
गांव भगवानगढ़ स्थित पीएनबी शाखा में शुक्रवार रात सेंध लगाकर चोरों ने एटीएम व स्ट्रांग रूम को खोलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वे इस प्रयास में विफल रहे और लाखों का कैश चोरी होने से बच गया। आरोपी मौके से एक इनवर्टर व बैटरी पर हाथ साफ कर गए। शनिवार सुबह बैंक के बाथरूम की तरफ दीवार में लगी सेंध देख राहगीरों ने इस बारे में बैंक कर्मियों व पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब सात बजे गांव के महीपाल सिंह, वेद ने भगवानगढ़ की पीएनबी शाखा में बाथरूम की तरफ दीवार में सेंध लगी देखी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और बैंक के कर्मचारियों को दी। बैंक प्रबंधक विनोद गर्ग व अन्य कर्मी मौके पर पहुंच गए। उधर, बुड़िया गेट चौकी प्रभारी धर्मपाल ने घटना के बारे में जानकारी जुटाई। इसके कुछ देर बाद घटनास्थल का जायजा लेने डीएसपी अजय राणा व सीआईए की टीम आई। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


काफी देर तक बैंक में उथल-पुथल मचाई
पुलिस के मुताबिक मौके पर हालात को देखते हुए ऐसा लगा रहा था कि चोर शाखा में सेंध लगाने के बाद काफी देर तक अंदर ही रहे और काफी उथल-पुथल मचाई। घटना के बाद बैंक शाखा में अलमारियों, टेबल व अन्य स्थानों पर रखे दस्तावेज व सामान बिखरा पड़ा मिला। एटीएम व स्ट्रांग रूम पर मिले निशान को देखते हुए कहा जा सकता है कि चोरों ने उन्हें खोलने का भी काफी प्रयास किया, लेकिन विफल रहे। जबकि बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम व स्ट्रांग रूम में लाखों का कैश पड़ा था। चोर मौके से एक बड़ी बैटरी व इनवर्टर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले भी हो चुकी वारदात
इसी बैंक शाखा में चार साल पहले भी ठीक इसी तरह वारदात हो चुकी है। तब भी चोरों ने कैश तक पहुंचाने का प्रयास किया था, लेकिन वह विफल रहे थे। दोनों घटनाओं को अंजाम देने में एक ही गिरोह का हाथ न हो, इसलिए पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है।


नाइट विजन कैमरे होते तो कुछ नजर आता
 बैंक में सेंध लगाने वाले आरोपियों की पहचान के लिए सीआईए टीम ने शाखा में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की। इस दौरान टीम को अंधेरे के सिवाय कुछ भी नजर नहीं आया। क्योंकि कैमरे नाइट विजन नहीं थे। जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि कैमरों की फुटेज की जांच की गई थी, लेकिन कुछ भी नजर नहीं आया। क्योंकि वारदात को चोरों ने बिना लाइट जगाए अंजाम दिया, जबकि कैमरे रोशनी होने पर ही काम कर सकते हैं। नाइट विजन कैमरे होते तो आरोपियों की पहचान की जा सकती थी।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की हर एंगल से छानबीन की जा रही है। जल्दी ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
धर्मपाल सिंह, प्रभारी, बुड़िया चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed