फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पशु तस्करी

Tue, 07 Jul 2015 12:28 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 07 Jul 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पशु तस्करी करने के आरोप में शहर पुलिस ने तीन लोगों को काबू किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि रविवार रात को उन्हेें सूचना मिली थी कि कुछ लोग वाहनों में पशुओं को भरकर रक्षक विहार नाके के पास से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने रक्षक विहार नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों को जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस टीम को जांच करता देखकर दो पिकअप वाहनों के चालकों ने अपने वाहनों को तेज कर दिया। पुलिस टीम ने उनका पीछा कर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों मेें मुजफ्फरनगर निवासी फैजान, पटियाला निवासी नवीन कुमार तथा समेम शामिल हैं। दोनों पिकअप गाड़ियों में चार-चार पशुओं को भर रखा था। वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस ने सिटी थाना के एएसआई प्रवीण कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed