फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

ट्रेनिंग के लिए देहरादून गया युवक लापता

Fri, 03 Jul 2015 12:09 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 03 Jul 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव मेहर माजरा से देहरादून ट्रेनिंग पर गया युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। युवक एक कंपनी के मार्फत देहरादून में ट्रेनिंग पर गया था, लेकिन अब न तो कंपनी कार्यालय का कोई पता है और न ही युवक का। परिजनों ने कंपनी एमडी व अन्य लोगों पर युवक को साजिश के तहत अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


मेहर माजरा निवासी जगपाल ने बुड़िया थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ माह पूर्व उसका बेटे कुशवंत कुमार ने एक समाचार पत्र में सेल्समैन की जॉब का विज्ञापन देखा। वह तेजली खेल स्टेडियम के नजदीक सुंदर नगर में स्थित कंपनी के स्थानीय कार्यालय में गए और जॉब के लिए आवेदन किया। यहां कंपनी के एमडी व अन्य लोगों ने उसे सेल्समैन की जॉब दे दी और एक माह की ट्रेनिंग देहरादून में करने की बात कही।
विज्ञापन


25 मई को कंपनी के एमडी व कर्मचारी उसे ट्रेनिंग के लिए देहरादून ले गए। वहां जाने के बाद उसके बेटे ने उनसे मोबाइल पर दो बार बात की। अंतिम बार बात 10 जून को हुई। उसके बाद जब भी उन्होंने कुशवंत का मोबाइल नंबर मिलाया तो वह बंद आया। उन्होंने कंपनी द्वारा दिए गए फोन नंबरों व एमडी के फोन पर भी संपर्क किया, लेकिन सभी नंबर स्विच ऑफ आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तेजली स्थित कंपनी कार्यालय पर गए तो वहां से कंपनी का बोर्ड, अन्य सामान व कंपनी कर्मचारी गायब मिले। जिस कोठी में कार्यालय चल रहा था, उसके मालिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कोठी एक माह के लिए किराए पर दी हुई थी। उन्होंने इसकी शिकायत बुड़िया थाना पुलिस को दी।

फिलहाल अज्ञात के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 जंगशेर, एसएचओ, थाना बुडिय़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed