{"_id":"2f2d8f754185875ba70565cb9561a4b3","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता से मांगी दस लाख की चौथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता से मांगी दस लाख की चौथ
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Mon, 22 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में भाजपा कार्यकर्ता से एक फाइनेंसर ने दस लाख की चौथ मांगी है। चौथ न देने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर फाइनेंसर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिलासपुर निवासी रोबिन अग्रवाल ने बताया कि वह भाजपा कार्यकर्ता है।
आरोप है कि 19 जून की रात उनके मोबाइल पर कस्बे में ही फाइनेंस का काम करने वाले एक व्यक्ति का फोन आया। फोन करते ही व्यक्ति ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और धमकी दी कि यदि उसने दस लाख रुपये नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा।
रोबिन ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने साढौरा विधायक के बारे में भी गलत बातें कही। रविवार को उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चौथ मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। थाना बिलासपुर एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।