{"_id":"c9aecfb1a7585a0448c01a21ab7876d4","slug":"crime-yamunanagar-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में मिली कार और गहने लेकर पति फरार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मिली कार और गहने लेकर पति फरार
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
पंजाब निवासी एक व्यक्ति ने पहले से धोखे से महिला से शादी रचाई। उसके बाद शादी में मिली साढ़े छह लाख रुपये की कार व लाखों रुपये के गहने लेकर चंपत हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बैंक कॉलोनी निवासी दुर्गावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसके पहले पति का निधन हो गया था। उसके बाद सितंबर, 2014 में उसका विवाह पंजाब के फगवाड़ा निवासी रवि उर्फ सोनू के साथ हुआ। युवक ने उसके साथ शादी कर यमुनानगर में ही रहने का वादा किया।
उसके परिजनों ने शादी में साढ़े छह लाख रुपये की कार और लाखों रुपये की ज्वेलरी दी। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी रवि कार व लाखों के आभूषण लेकर चंपत हो गया। जब उसने उससे संपर्क किया तो आरोपी व्यक्ति ने उसके साथ नहीं रहने की बात कही। जब कार व ज्वेलरी वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी एएसआई दल सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।