फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्य काबू

Fri, 19 Jun 2015 12:21 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 19 Jun 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्यों को चोरी के वाहनों समेत दबोचा है। गिरोह के दोनों सदस्यों ने 18 बाइक चोरी की वारदात कबूली हैं। आरोपी यूपी के अलावा हरियाणा में यमुनानगर व पानीपत को टारगेट बनाने के बाद यूपी के गांव सहशपुर में किराए के कमरे में चोरी की बाइकों को खड़ा कर देते थे। बाद में उनके पार्ट खोलकर बाजार में बेच देते थे।
विज्ञापन


एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल के सहायक उप निरीक्षक रमेश कुमार को 17 जून को सूचना मिली कि दीपक चौहान निवासी गांव भूरा जिला शामली (उत्तरप्रदेश) व मुकेश कुमार निवासी सहशपुर जिला सहारनपुर मिलकर चोरी की गई बिना नंबर प्लेट बाइक को बेचने के लिए यूपी से फतेहपुर (नहर के पुल के पास) होते हुए यमुनानगर आएंगे। एंटी व्हीकल थैफ्ट सेल के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार ने एएसआई ईश्वर सिंह के नेतृत्व में  टीम का गठन किया।
विज्ञापन


टीम ने फतेहपुर पुल के पास नाकेबंदी कर दी, दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। बाइक के बारे में जांच की तो पता चला कि बाइक थाना शहर यमुनानगर के अंतर्गत चोरीशुदा है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने 18 मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से 10 मोटरसाइकिल यमुनानगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से, पांच मोटरसाइकिलें पानीपत व चार उत्तरप्रदेश से चोरी की हैं। आरोपियों ने बताया कि वे मोटरसाइकिल चोरी करके वह गांव सहशपुर उत्तरप्रदेश में किराए के कमरे में खड़ी कर देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed